Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मध्य प्रदेश: विदिशा में बड़ा हादसा कुएं में गिरे 15 लोग, मौके पर एसडीआरएफ; CM शिवराज ने मंत्री को भी भेजा

admin

Fri, Jul 16, 2021
मध्य प्रदेश: विदिशा में बड़ा हादसा कुएं में गिरे 15 लोग, मौके पर एसडीआरएफ; CM शिवराज ने मंत्री को भी भेजा

मध्य प्रदेश के विदिशा से एक दिल देहलां देने वाली सूचना मिली है। कुएं में कम से कम 15 लोगों के गिरने की जानकारी है। स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही मंत्री को भी मौके पर भेजा गया है। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि कैसे ये लोग कुएं में गिरे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा थानांतर्गत कुछ लोगों के कुएं में गिरने की प्रारंभिक सूचना मिली है। घटनास्थल पर एसडीएम उपस्थित हैं। जिला कलेक्टर और एसपी भी पहुंच रहे हैं। प्रशासन की टीम तत्परता के साथ बचावकार्य में जुटी हुई है।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1415718584764952577?s=19

एक अन्य ट्वीट में शिवराज ने बताया कि उन्होंने प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को भी रवाना किया है। एसडीआरएफ की एक टीम को भी बचावकार्य के लिए भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ''मैंने सीएस, डीजीपी और एसडीआरएफ डीजी से बात की है। घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ की टीम बचावकार्य के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ रवाना हो गई है। कमिश्नर और आईजी भी रवाना हो गए हैं। मैं लगातार स्थिति का जायजा ले रहा हूं और लाइव कॉन्टैक्ट में हूं।''

यह भी पढ़ें

ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीसरा बच्चा होने पर नौकरी के लिए योग्यता ख़त्म हो जाएगी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन