Sun, 22 Nov 2026 | 03:55:14 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल.
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,भोपाल में एनएचएम के कार्यपालन यंत्री को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

admin

5 years ago 125 views
जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,भोपाल में एनएचएम के कार्यपालन यंत्री को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,भोपाल में एनएचएम के कार्यपालन यंत्री को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

जबलपुर लोकायुक्त ने भोपाल पहुचकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ऋषभ कुमार जैन को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन के बाहर की गई। सिवनी जिला अस्पताल में भवन मरम्मत व उन्नयन का कार्य करने वाले जबलपुर निवासी ठेकेदार चंद्रभान विश्वकर्मा से बिल भुगतान के एवज में जैन ने तीन लाख की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत लेने के लिए कार्यपालन यंत्री जैन ने चंद्रभान को भोपाल बुलाया था। लोकायुक्त टीम ने रिश्वत में दो लाख रुपये नकद व एक लाख का चेक लेते हुए जैन को पकड़ लिया।

यह है पूरा मामला : लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि साईं विहार कॉलोनी सुहागी अधारताल निवासी चंद्रभान विश्वकर्मा ठेकेदार हैं। उन्होंने जिला अस्पताल सिवनी में सुधारात्मक निर्माण कार्य (सिविल और इलेक्ट्रिकल) का ठेका लिया था। करीब 44 लाख के निर्माण कार्य के बदले उन्हें विभाग द्वारा 35 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका था। अंतिम बिल भुगतान के लिए उनसे प्रभारी कार्यपालन यंत्री (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वितीय तल सतपुड़ा भवन भोपाल) ने तीन लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत दिए बगैर लंबित बिल का भुगतान करने से कार्यपालन यंत्री जैन ने इनकार कर दिया था। जिसके बाद चंद्रभान विश्वकर्मा ने लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा से शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जैन को रंगे हाथ पकड़ने के निर्देश दिए।

सड़क मार्ग से भोपाल पहुंची ट्रैप टीम : लोकायुक्त एसपी के निर्देश पर डीएसपी दिलीप झरबड़े, निरीक्षक स्वप्निल दास, कमल सिंह उइके, नरेश बेहरा, भूपेंद्र दीवान, आरक्षक दिनेश दुबे, अमित मंडल, जीत सिंह की टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्य सोमवार देर शाम सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए। इधर ठेकेदार चंद्रभान भी सोमवार को भोपाल के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार सुबह लोकायुक्त टीम ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन के बाहर जाल बिछाया। वहां पहुंचे कार्यपालन यंत्री जैन को ठेकेदार विश्वकर्मा ने जैसे ही रिश्वत में तीन लाख (दो लाख नकद व एक लाख रुपये का चेक) रुपये दिए, घात लगाए बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया।

Advertisement
Advertisement

यह भी पढ़ें

भोपाल न्यूज़:एमबीबीएस की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल, युवक ने रंगदारी बात वसूले 3 लाख।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1463
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement