Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग की लगातर कार्यवाही जारी।

admin

Sun, Jun 30, 2024

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता जिला सिंगरौली (म.प्र.) के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सृजन वर्मा (आई.ए.एस), जिला खनिज अधिकारी ए. के. राय के मार्गदर्शन में दिनांक 29/06/2024 को खनिज विभाग में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला, चौकी प्रभारी शासन *संदीप नामदेव, खनिज सर्वेयर मुनेन्द्र सिंह के साथ खनिज एवं पुलिस अमले द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान ग्राम- हर्रहवा (पटवारी भवन के सामने शासकीय भूमि पर) खनिज रेत मात्रा 75 घ.मी. का अनाधिकृत रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया।

मौका जॉच के दौरान किसी भी व्यक्ति/फर्म के द्वारा खनिज रेत भण्डारण सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने पर लावारित रूप से सम्पूर्ण खनिज रेत मात्रा 75 घ.मी. जप्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 100000.00 (शब्दों में: एक लाख रू. मात्र) है।

अवैध भण्डारणकर्ता के विरूद्ध खनिज नियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही हेतु कलेक्टर सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

सासन पुलिस पर भी उठ रहे निशानियां सवाल।

अब ऐसे में देखा जाए तो सासन पुलिस के नाक के नीचे ग्राम हर्रहवा में 75 घन मीटर जहां अवैध रेत का भंडारण किया गया था और सासन पुलिस को भनक तक नहीं, कहीं ना कहीं सासन पुलिस पर भी उठ रहे निशानियां सवाल।

उक्त कार्यवाही में : सहायक उपनिरीक्षक संतोष साकेत, प्रधान आरक्षक मोहम्मद कौशर, फूल सिंह एवं देवेन्द्र सिंह, तथा सैनिक कृष्ण कुमार योगी, रामसिया पटेल की भूमिका सराहनीस रही ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन