Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Nigeria Twitter Ban:भारतीय ऐप Koo नाइजीरिया में हुआ लांच

admin

Wed, Jun 9, 2021

Nigeria Twitter Ban:-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती ताकत व अपने क्षेत्र में एकाधिकार को देखते हुए दुनिया भर के कई देशों ने इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे ट्विटर, फेसबुक,गूगल,आदि के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए है।दुनिया के कई देश इस वक्त इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ओर नकेल कसने की ओर बढ़ रहे है और ऐसा ही एक ठोस कदम नाइजीरिया ने उठाया है।

दरअसल ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का एक ट्वीट डिलीट कर दिया था जिसके बाद नाइजीरिया ने ट्विटर पर अपने देश मे प्रतिबंध लगा दिया है।अब ऐसे में भारतीय ऐप Koo नाइजीरिया में लॉन्च हो गया है और कंपनी इसे वहाँ की स्थानीय भाषा मे जल्द ही उतारने की सोच रही है।

क्या है Koo ऐप?

जैसा की हमने आपको पहले बताया की बड़ी बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ती ताकत,एकाधिकार व मनमानी को रोकने के लिए दुनिया भर के देश इन पर सख्त कदम उठा रहे है और इन देशों में भारत भी शामिल है।पिछले साल ही प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत कैंपेन लॉन्च किया था जिसका उद्देश्य था भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और इसी के अंतर्गत भारत सरकार ने आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज का आयोजन किया था जिसमे भारतीयों को वीदेशी एप्प्स के भारतीय विकल्प को बनाना था।

इस प्रतियोगिता में सोशल मीडिया की श्रेड़ी में भारतीय ऐप Koo को विजेता चुना गया था।इसको ट्विटर के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है और इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन भारत मे बढ़ रही है।मोदी सरकार के कई केन्द्रीय नेताओं में अपना एकाउंट Koo ऐप पर बना लिया है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी मन की बात में इसका जिक्र किया था जिसके बाद यह ऐप तेजी से अपनी उपस्थिति सोशल मीडिया के क्षेत्र में बढ़ा रहा है।koo भारत मे बनी हुई एप्लीकेशन है।

Read Also-

उत्तर प्रदेश का सबसे हाईटेक कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष तैयार,भारत-जापान की दोस्ती का है प्रतीक

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन