लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
admin

Sawan 2021 : आसाढ़ मास समाप्त हो गया. आज से सावन का महीना शुरू हो गया है. आज 26 जुलाई दिन सोमवार को सावन महीना का दूसरा दिन है. आज सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा. यह पहली सोमवारी व्रत होगा. सावन के महीने के सोमवार दिन का महत्व बहुत ही ज्यादा होता है. सावन में देवों के देव महादेव की विधि- विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए.
इस माह में शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. इस साल 25 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा. सावन का महीना 25 जुलाई से 22 अगस्त तक सावन का महीना चलेगा. आइए जानते हैं सावन में कैसे करें भगवान शिव की पूजा और सावन सोमवार की पूरी लिस्ट...
सोमवार व्रत करने के विधि
सावन सोमवार के दिन सुबह उठकर सबसे पहले पानी में काला तिल मिलाकर स्नान करें. इसके बाद पवित्र मन से भगवान शिव का स्मरण करते हुए सोमवार व्रत का संकल्प लें. फिर शिवलिंग की सफेद फूल, सफेद चंदन, पंचामृत, चावल, सुपारी, बेल पत्र, आदि से पूजा करें. पूजा के दौरान "ॐ सों सोमाय नम:" का मंत्र लगातार जपते रहें. शिव के मंत्र का जप हमेशा रुद्राक्ष की माला से करें.
सावन माह पूजा- विधि
सावन सोमवार लिस्ट
सावन माह का महत्व
सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व होता है. इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. इस माह में किए गए सोमवार के व्रत का फल बहुत जल्दी मिलता है. जिन लोगों के विवाह में परेशानियां आ रही हैं उन्हें सावन के महीने में भगवान शंकर की विशेष पूजा करनी चाहिए. भगवान शिव की कृपा से विवाह संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं. इस माह में शिव की पूजा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है.
यह भी पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन