Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

अली फिश ट्रेडिंग कंपनी ने शुरू की कलकत्ता के ब्रांडेड मछली बीजों की बिक्री

कटनी- NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान संत-महात्माओं, बालाजी महाराज और प्रधानमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Elon Musk की स्पेस कंपनी SpaceX अब भारत में बनाएगी सैटेलाइट उपकरण

admin

Sat, Jul 17, 2021
Elon Musk की स्पेस कंपनी SpaceX अब भारत में बनाएगी सैटेलाइट उपकरण

मेक इन इंडिया(Make In India) अब पूरी दुनिया में छाने लगा है और हर क्षेत्र में दुनियाभर की कंपनियां अब भारत में निवेश कर रही हैं।जिन उपकरणों का भारत कभी आयात करता था आज उन उपकरणों को भारत पूरी दुनिया में निर्यात कर रहा है।फिर चाहे मोबाइल फ़ोन हों या ऑटोमोबाइल भारत का निर्यात(export) हर क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है और इसका कारण है बड़ी बड़ी विदेशी कंपनियों का भारत में निवेश और भारत में मैनुफैक्चरिंग।भारत को नया ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब(global manufacturing hub) ऐसे ही नही कहा जा रहा इसका कारण है अमेरिका से लेकर जर्मनी तक और फ्रांस से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक की दिग्गज कपंनियों का भारत में निवेश और भारत में अपने उपकरणों की मैन्यूफैक्चरिंग।अब Elon Musk की स्पेस कंपनी SpaceX भी भारत में सैटेलाइट्स के उपकरणों की मैन्यूफैक्चरिंग करेगी।

एलन मस्क की सभी कंपनियों का भारत में निवेश

Elon Musk ऐसे ही नही दुनिया के सबसे अमीर शख्शियतों में से एक है इसके पीछे उनकी तीन दिग्गज कंपनियां टेस्ला(Tesla),स्टारलिंक(Starlink) और स्पेसएक्स(SpaceX) है।ये तीनों कंपनियां अपने अपने क्षेत्रों में विश्वभर में प्रसिद्ध है और अरबों का सालाना टर्नओवर है इनका।अब ऐसी दिग्गज कंपनियां जिस भी देश में जाएंगी और मैन्युफैक्चरिंग करेंगी तो उस देश की मैन्यूफैक्चरिंग में जबरदस्त उछाल आएगा और रोजगार भी बढ़ेगा।आपको बता दें कि टेस्ला एयर स्टारलिंक तो पहले से ही भारत में निवेश करने का ऐलान कर चुकीं है लेकिन अब दुनिया की सबसे सफल निजी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स भी भारत में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना बना रही है।ऐसा होते ही एलन मस्क की तीनों दिग्गज कंपनियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने लगेंगी।

SpaceX भारत की लोकल कंपनियों के साथ मिलकर बनाएगी सैटेलाइट उपकरण

स्पेसएक्स भारत की लोकल कंपनियों के साथ मिलकर सैटेलाइट के उपकरण साथ साथ एंटीना सिस्टम्स,यूजर टर्मिनल डिवाइस आदि की भी मैन्यूफैक्चरिंग करेगी।कंपनी स्टारलिंक के लिए उपयोग होने वाले उपकरणों को भी भारत में मैन्युफैक्चर करेगी।

यह भी पढ़ें

दुबई ने बनाया दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल,डीप डाइव दुबई का गिनीज़ बुक में नाम दर्ज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन