Sat, 21 Nov 2026 | 11:19:49 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल.
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

Dubai Golden Visa:- गोल्डन वीजा क्या है, जानिए अगर किसी भारतीय के पास है ये वीजा तो इसका क्या मतलब है?

admin

5 years ago 91 views
Dubai Golden Visa:-    गोल्डन वीजा क्या है, जानिए अगर किसी भारतीय के पास है ये वीजा तो इसका क्या मतलब है?
Dubai Golden Visa:-    गोल्डन वीजा क्या है, जानिए अगर किसी भारतीय के पास है ये वीजा तो इसका क्या मतलब है?

Dubai Golden Visa U.A.E की तरफ से कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्‍त को गोल्‍डन वीजा दिया गया है. संजय दत्‍त के अलावा अबु धाबी में रहने वाले भारतीय मूल के 45 वर्षीय श्‍याम कोत्‍तुरी को भी गोल्‍डन वीजा मिला है. यूएई (U.A.E) की फेडरल अथॉरिटी फॉर आईडेंटिटी एंड सिटीजनशिप (ICA) की तरफ से 3 मई को गोल्‍डन वीजा की शुरुआत की गई है. जानिए यूएई के इस खास वीजा के बारे में। .

Dubai Golden Visa की शुरुआत कब हुई?

यूएई ने गोल्‍डन वीजा की शुरुआत साल 2019 में की थी. यूएई सरकार के पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक गोल्‍डन वीजा की सुविधा उन लोगों के लिए लॉन्‍च की गई है जो लंबे समय के लिए देश में रहना चाहते हैं.

Advertisement
Advertisement

इस नए सिस्‍टम के बाद ऐसे लोग जो दूसरे देशों से यूएई रहने, काम करने और बिना किसी नेशनल स्‍पॉन्‍सर के पढ़ने आते हैं, यह वीजा खासतौर पर उनके लिए हैं.

इस वीजा को हासिल करने वाले व्‍यक्ति के पास यूएई में अपने बिजनेस को 100 फीसदी मालिकाना हक के साथ करने की सुविधा होगी. वीजा मिलने के बाद कोई भी व्‍यक्ति 5 या फिर 10 साल तक दुबई या फिर यूएई के किसी भी शहर में रह सकता है. गोल्‍डन वीजा को इतनी समय सीमा में रिन्‍यूल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और वो ऑटोमैटिक रिन्‍यू होता रहेगा.

Dubai Golden Visa को कैसे होगा फायदा?

यूएई के उप-राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और यहां के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्‍तूम की तरफ से इसकी शुरुआत निवेशकों और व्यापारियों के लिए की गई थी. दुबई, यूएई का सबसे बड़ा शहर है और कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे खासा नुकसान उठाना पड़ा. दुबई को महामारी की वजह से पर्यटकों की कमी का सामना करना पड़ा है. इसे देखते हुए साल 2020 में इसमें स्‍पेशल डिग्री, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों के लिए इसके प्रयोग की मंजूरी दे दी गई थी.

गोल्‍डन वीजा हासिल करने वाले व्यक्तियों को सरकार की तरफ से सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी. वीजा जारी करते समय ही यूएई की सरकार ने साफ कर दिया था कि वो प्रवासियों, निवेशकों और उन लोगों को सुरक्षा मुहैया कराएगी जो आने वाले समय में यूएई को अपना घर बनाने की सोच रहे हैं.

यूएई में सबसे बड़ी प्रवासी आबादी भारतीयों की है. 90 लाख की आबादी के यूएई में 30% आबादी भारतीयों की हैं जो वहां व्यापार, नौकरी, पढ़ाई कर रहे हैं. ख़बरों के मुताबिक यूएई में बसे कई भारतीय अब तक गोल्डन वीजा हासिल कर चुके हैं.

Dubai Golden Visa के लिए अप्‍लाई कैसे करें?

ऐसे व्‍यक्ति जो गोल्डन वीजा के लिए अप्‍लाई करना चाहते हैं वो ICA की वेबसाइट के जरिए अप्‍लाई कर सकते हैं. इसके अलावा यूएई के विदेश मंत्रालय के तहत काम करने वाले जनरल डायरेक्टर ऑफ रेजीडेंसी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स (GDRFA) के जरिये भी अप्लाई किया जा सकता है.

जहां ICA के जरिये सिर्फ ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है तो GDRFA में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से अप्‍लाई करने की सुविधा है. वीजा हासिल करने वाले व्‍यक्तियों को जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स और अपने बिजनेस को यूएई शिफ्ट करने से जुड़े कागजात जमा करने होते हैं.

10 साल तक के लिए वीजा

निवेशक 10 साल के वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए शर्त यह है कि संयुक्त अऱब अमीरात की मुद्रा दिरहम में उनकी आय एक करोड़ से कम नहीं होनी चाहिए.आवेदक निवेश कोष या कंपनी के रूप में आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, टोटल निवेश का कम से कम 60 फीसदी संपत्ति के रूप में नहीं होना चाहिए और निवेश की गई राशि को उधार नहीं दिया जाना चाहिए. संपत्ति के मामले में, निवेशकों का पूरा मालिकाना हक होना चाहिए.

लेकिन माननी होंगी ये शर्तें

नियमों के मुताबिक निवेशक को कम से कम तीन साल के लिए निवेश को बनाए रखने में सक्षम होना चाहिए. इस 10 साल के लंबे वीजा को व्यावसायिक साझेदारों को शामिल करने के लिए बढ़ाया जा सकता है. बशर्ते कि हर साझेदार 1 करोड़ दिरहम का कारोबार में निवेश करे. लंबी अवधि के वीजा में धारक के पति या पत्‍नी और बच्चों के साथ-साथ एक एग्जिक्‍यूटिव डायरेक्‍टर और एक सलाहकार भी शामिल हो सकते हैं.

डॉक्‍टर और वैज्ञानिकों के नियम

डॉक्टर, रिसर्चर, वैज्ञानिक और कलाकार, ऐसे विशेष प्रतिभा से जुड़े लोगों को उनके संबंधित विभाग और क्षेत्रों द्वारा दी गई मान्यता के बाद 10 साल का वीजा दिया जा सकता है. वीजा इनके जीवनसाथी और बच्चों को भी दिया जाएगा.

पांच साल के वीजा के लिए नियम काफी हद तक निवेशकों के लिए समान हैं. केवल अंतर यह है कि जरूरी निवेश की राशि 5 मिलियन दिरहम तय की गई है. हाई स्कूल और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले स्‍टूडेंट्स यूएई में 5 साल के रेजीडेंसी वीजा के योग्‍य हैं.

Read Also-

आत्मनिर्भर भारत:भारत ने 108 रक्षा उपकरणों के आयात पर लगाया प्रतिबंध

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

136
पेज 1 / 23
विज्ञापन
Advertisement