Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

अली फिश ट्रेडिंग कंपनी ने शुरू की कलकत्ता के ब्रांडेड मछली बीजों की बिक्री

कटनी- NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान संत-महात्माओं, बालाजी महाराज और प्रधानमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Doctor's Advice: बिना वजह के आक्सीमीटर का बार-बार उपयोग करने से तनाव बढ़ता है ?

admin

Thu, Apr 22, 2021

कोरोना महामारी के कारण कई लोगों में डर बन गया है। कोरोना से संक्रमित कई मरीज आक्सीमीटर का बार-बार उपयोग कर रहे हैं। कोई हर घंटे में आक्सीजन स्तर चेक कर रहे हैं तो कोई दो से तीन घंटे में। ऐसे में कई कारणों से आक्सीमीटर थोड़ा सा नीचे चला जाता है तो मरीज और परिजन चिंतित होने लगते हैं। आक्सीमीटर के उपयोग के बारे में डाक्टर्स का कहना है कि कोरोना से संक्रमित सामान्य व्यक्ति अगर दिन में दो या तीन बार भी आक्सीजन स्तर चेक कर लेते हैं तो काफी है।

जिन मरीजों का आक्सीजन स्तर कम है और वे घर पर इलाज करा रहे हैं उनके संबंध में डाक्टर ने जो सलाह दी है उसका पालन करना ठीक रहता है।

बिना वजह के आक्सीमीटर का बार-बार उपयोग करने से तनाव बढ़ता है। कई व्यक्ति जिन्होंने कोरोना का टेस्ट नहीं कराया है वे भी आक्सीमीटर रखने लगे हैं। वे भी चेक करने लगे हैं कि उनका आक्सीजन स्तर कितना है।

डाक्टर्स का कहना है कि बिना किसी लक्षण या संक्रमण के आक्सीमीटर का उपयोग सामान्य व्यक्ति को करने की जरूरत नहीं है। ह्दय रोग विशेषज्ञ डा. भारत रावत का कहना है कि इस तरह के मामले देखने को मिल रहे हैं जिसमें डर के कारण परिवार के सदस्य तनाव ले रहे हैं। इससे उन्हें कभी-कभी घबराहट होने की समस्या भी होती है। महामारी के पहले जब डाक्टर मरीज को आक्सीमीटर से आक्सीजन चेक करने के लिए कहते थे तो ही इसका उपयोग किया जाता था लेकिन अब तो जिनका स्वास्थ्य बेहतर है वे भी इसका उपयोग कर रहे हैं। कोरोना से संक्रमित सामान्य व्यक्ति इसका उपयोग दो से तीन बार करेंगे तो भी उन्हें पता लगता रहेगा कि आक्सीजन की क्या स्थिति है।

Doctor's Advice: बिना वजह के आक्सीमीटर का बार-बार उपयोग करने से तनाव बढ़ता है ?
Doctor's Advice: बिना वजह के आक्सीमीटर का बार-बार उपयोग करने से तनाव बढ़ता है ?

उपचार हो जाने के बाद दूसरों को उपयोग करने के लिए दें

Doctor's Advice:-आक्सीमीटर को लेकर परिवार के सदस्य कंफ्यूजन में है। जिनको नहीं जरूरत है वे भी बाजार में लेने पहुंच रहे हैं और इससे ज्यादातर दवाई की दुकानों पर आक्सीमीटर खत्म हो गए हैं या महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। सामान्य दिनों में 700 से एक हजार रुपये में उपलब्ध हो जाने वाले आक्सीमीटर 1200 से 1500 में बेचे जा रहे हैं। एक आक्सीमीटर का उपयोग परिवार के सभी सदस्य कर सकते हैं और उपचार हो जाने के बाद दूसरों को भी उपयोग के लिए दे सकते हैं। आक्सीमीटर कई सालों तक सर्विस देते हैं। अधिकतर आक्सीमीटर के परिणाम भी सटीक ही रहते हैं। आक्सीमीटर वे सामान्य व्यक्ति न खरीदें जो पूरी तरह स्वस्थ हैं। जिन्हें इसकी जरूरत है वे ही इसका उपयोग करे तो बेहतर

Covid 19 Updates:-जानिए डॉक्टर की सलाह ,Covid पॉजिटिव आने के बाद मरीज को कब होना चाहिए हॉस्पिटल में भर्ती?

मास्क लगाने से भी आक्सीमीटर के परिणाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जब भी आक्सीमीटर का उपयोग करें सामान्य स्थिति में बैठकर आराम से आक्सीजन की मात्रा चेक करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन