Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: CSIR UGC NET 25 से 27 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित

admin

Sat, Jun 22, 2024
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा जून, 2024 को स्थगित कर दिया। यह परीक्षा 25 से 27 जून को आयोजित होने वाली थी। एनटीए की ओर से जारी एक सार्वजनिक सूचना में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि यह दिनांक 15 जून की सार्वजनिक सूचना के क्रम में है। इसके तहत संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा जून-2024 के आवेदकों को आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना तथा परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी सभी उम्मीदवारों को दी गई थी। एनटीए ने परीक्षा को स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य परिस्थितियों और लॉजिस्टिक मुद्दों का हवाला दिया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने नोटिफिकेशन में कहा कि परीक्षा के आयोजन का संशोधित कार्यक्रम बाद में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घोषित किया जाएगा। नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.ac.in देखते रहें। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के संबंध में उम्मीदवारों के लिए एनटीए ने हेल्प डेस्क नंबर (011- 40759000 या 011-69227700) भी जारी किए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन