महासमुंद : अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते 04 आरोपी गिरफ्तार।
Sat, Jul 11, 2026
🟦 *दिनांक 11-07-2026*
⚫ *गान्जा तस्करो पर महासमुंद पुलिस की कड़ी कार्यवाही,त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लायर को भी किया गया उड़ीसा से गिरफ्तार ।*⚫ *अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते 04 आरोपी गिरफ्तार।*
⚫ *02 लाख 58 हजार रुपए कीमत का 05.160 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त।*
⚫ *गांजा परिवहन में प्रयुक्त 2 मोटर सायकल, 4 नग मोबाइल कुल कीमती 1,13,000 रूपये की संपति जप्त।*
⚫ *जब्त गांजा गर्भना उड़ीसा से जांजगीर चांपा में पुड़िया बनाकर बेचने लाया जा रहा था।*
⚫*स्कूटी की सीट के नीचे छिपाकर किया जा रहा था गांजा तस्करी।*
⚫ *पुलिस द्वारा टेक्निकल एनालिसिस और समन्वय से गांजा प्रदायकर्ता को भी पकड़ने में मिली सफलता ।*
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं सभी थाना चौकी को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BP 1670 में 02 व्यक्ति पायलेटिंग और एक स्कूटी क्रमांक DL 11 SV 2022 में एक व्यक्ति उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रहे है कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BP 1670 में 02 व्यक्ति पायलेटिंग करते और उसके पीछे एक स्कूटी क्रमांक DL 11 SV 2022 में एक व्यक्ति आए ,जिन्हें नाम पता पुछने पर मोटरसाइकिल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हरीश राठौर पिता जोतराम राठौर उम्र 23 वर्ष साकिन जांजगीर चांपा तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मुरारी सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय राम प्यारे सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष साकिन जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ तथा स्कूटी में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप सूर्यवंशी पिता रमेश सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष साकिन जांजगीर-चांपा छ0ग0,का रहने वाला बताया। आरोपीगणो से पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा लगातार पुछताछ करने पर स्कूटी के सीट के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताये। *उक्त गांजा को गर्भना उडिसा से चैतन्य पांडा पिता नवीन पांडा उम्र 60 वर्ष, पता सेकंड करवाना थाना सुहेला जिला बरगढ़ उड़ीसा से खरीद कर जांजगीर- चांपा छग* में स्वयं के बिक्री हेतु ले जाना बताये। जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपी से 5.160 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, किमती 2,58,000 रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BP 1670 कीमती 60,000 रूपये,, एक स्कूटी क्रमांक DL 11 SV 2022 कीमती 30,000 रूपये एवं 04 नग मोबाईल कीमती 23,000 रूपये , कुल जुमला कीमती 3,71,000 /-रूपये को जप्त किया गया है। आरोपियों के बताएं अनुसार गांजा बेचने वाले चैतन्य पांडा पिता नवीन पांडा उम्र 60 वर्ष सेकंड करवाना थाना सुहेला जिला बरगढ़ उड़ीसा को भी गिरफ्तार किया गया सभी आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा (20बी) (दो)(बी) ,एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपीयो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
*गिरफतार आरोपी-*
01- हरीश राठौर पिता जोतराम राठौर उम्र 23 वर्ष साकिन जांजगीर चांपा।
02- मुरारी सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय राम प्यारे सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष साकिन जांजगीर-चांपा।
03- प्रदीप सूर्यवंशी पिता रमेश सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष साकिन जांजगीर- चांपा छग।
*गांजा देने वाला-*
4- चैतन्य पांडा पिता नवीन पांडा उम्र 60 वर्ष सेकंड करवाना थाना सुहेला जिला बरगढ़ उड़ीसा।
*जप्त सम्पत्तीः-*
01-5.160 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, किमती 2,58,000 रुपये।
02-एक मोटर सायकल कीमती 60,000 रूपये।
02-एक स्कूटी कीमती 30,000 रूपये।
03- 04 नग मोबाईल कीमती 23,000 रूपये।
*जुमला जप्त संपत्ति कीमती 3,71,000 रुपये।*
महासमुंद : महासमुंद, सांकरा पटेवा क्षेत्र में भारी मात्रा में छुपाकर,जमीन के नीचे दबाकर रखे महुआ लाहन पास बरामद,
Fri, Jul 10, 2026
🟥
प्रेस विज्ञप्ति
🟪
कार्यालय पुलिस अधीक्षक महासमुंद छ.ग.
🟦
दिनांक 10/07/2026
⚫
महासमुंद पुलिस द्वारा पूरे जिले में एक साथ 50 से अधिक अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के ठिकानो में दी गई दबिश
⚫*महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध शराब बनाने, बिक्री करने एवम परिवहनकर्ता के विरूद्ध विशेष अभियान*
⚫*अनुविभागवार पृथक-पृथक टीम गठित कर प्रातःकाल से शुरू की गई शराब रेड की कार्यवाही*
⚫
कुल 239 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमती 52,800 रूपये) जप्त।
⚫
प्रकरण में 12 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
⚫
थाना महासमुंद, सांकरा पटेवा क्षेत्र में भारी मात्रा में छुपाकर,जमीन के नीचे दबाकर रखे महुआ लाहन पास बरामद, जिसे मौके पर किया गया नष्ट।
⚫
अभियान दिनांक से वर्तमान तक 26 लाख 13 हजार 279 रुपए कीमत की 9719.625 लीटर शराब जब्त।
⚫
अभियान दिनांक से वर्तमान तक 726 प्रकरणों में 817 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत हो चुकी है कार्यवाही।
जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में
आज दिनांक को थाना बसना-ग्राम खुसरूपाली, बानीपाली, पितईपाली, थाना पटेवा- ग्राम मानपुर, पचरी, थाना सरायपाली ग्राम कांशीपाली, थाना कोमाखान-ग्राम बिन्द्रावन, थाना पिथौरा-ग्राम कौडिया, सुखीपाली, पिलावापाली,थाना सांकरा- ग्राम सावित्रीपुर-डोंगरिया- डीपापारा, थाना महासमुंद- ग्राम धनसूली, दलदली रोड नयापारा, थाना तुमगांव-ग्राम अछरीडीह, थाना खल्लारी-ग्राम कोमा, ग्राम जोगीडिपा एवं जंगल पट्टी में पुलिस रेड
कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया है, विवरण इस प्रकार से है-
01-थाना बसना-
प्रकरण 1-
अपराध क्रमांक: 368/2026
आरोपी का नाम: संतोष कुमार बारिक, पिता- रखीकुमार बारिक (उम्र 30 साल)
पता: ग्राम खुसरूपाली, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
जप्ती विवरण: एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली जरीकेन में करीब 20 लीटर और एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली जरीकेन में करीब 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब।
जप्त मात्रा (कुल): 30 लीटर
प्रकरण 2-
अपराध क्रमांक: 369/2026
आरोपी का नाम: नीलमणी मुखर्जी, पिता- सदानंद मुखर्जी (उम्र 32 साल)
पता:, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
जप्ती विवरण: एक नीले रंग की 30 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई हाथ भट्टी की महुआ शराब।
जप्त मात्रा (कुल): 30 लीटर
प्रकरण 3-
अपराध क्रमांक: 367/2026
आरोपी का नाम: दुर्योधन मुखर्जी, पिता- सदानंद मुखर्जी (उम्र 32 साल)
पता: ग्राम बानीपाली, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
जप्ती विवरण: एक नीले रंग की 30 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई करीबन 30 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब।
जप्त मात्रा (कुल): 30 लीटर
प्रकरण 4-
अपराध क्रमांक: 370/2026
आरोपिया का नाम: श्रीमती कलावती ओगरे, पति- परसराम ओगरे (उम्र 30 वर्ष)
पता: ग्राम पितईपाली, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
जप्ती विवरण: एक सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 10 लीटर और एक पीले रंग की 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब।
जप्त मात्रा (कुल): 15 लीटर
प्रकरण 5
- अपराध क्रमांक: 371/2026
आरोपी का नाम: खगेश्वर रात्रे, पिता- अथबन रात्रे (उम्र 40 साल)
पता: ग्राम खुसरूपाली, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
जप्ती विवरण: एक सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीब 10 लीटर और एक पीले रंग की 5 लीटर वाली जरकीन में 05 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब।
जप्त मात्रा (कुल): 15 लीटर
प्रकरण 6
- अपराध क्रमांक: 372/2026
आरोपी का नाम: रविलाल बारिक, पिता- सुधु बारिक (उम्र 47 साल)
पता: ग्राम खुसरूपाली, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
जप्ती विवरण: एक नीले रंग की 25 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई देशी हाथ भट्टी की महुआ शराब जप्त मात्रा (कुल): 20 लीटर
जप्त संपत्ति (06 प्रकरणों में)-
01- कुल 140 लीटर कीमती 31,000 रूपये।
02-थाना पटेवा
(प्रकरण-1)-
दिनांक 10.07.2026 को थाना पटेवा पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मानपुर में एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु रखे है। मौके पर जाकर घेराबंदी कर संदेही टीकाराम कुर्रे पिता समेलाल कुर्रे निवासी मानपुर के कब्जे से 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 3000 रूपये है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना पटेवा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
(प्रकरण-2)-
ग्राम पचरी में संदेही लखन टंडन पिता धनवा टंडन उम्र 32 वर्ष एवम उसके पुत्र रवि कुमार टंडन निवासी पचरी के कब्जे से 40 लीटर अवैध हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 8000 रूपये है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना पटेवा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी (दो प्रकरण में)-
01- टीकाराम कुर्रे पिता समेलाल कुर्रे उम्र 42 साल निवासी मानपुर
02- लखन टंडन पिता धनवा टंडन उम्र 51 साल निवासी पचरी
03- रवि कुमार टंडन पिता लखन टंडन निवासी पचरी, थाना बसना।
जप्त संपत्ति(दो प्रकरण में)-
01- 50 लीटर अवैध हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब (कीमती 11000 रूपये)।
03-थाना सरायपाली-
दिनांक 10.07.2026 को सरायपाली पुलिस के द्वारा ग्राम नुनपानी, गंधेलडीपा, सुखाापाली, ग्राम भीखापाली में एक साथ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गई जहां पर भारी मात्रा में लगभग 400 किलो महुआ लाहन पास बरामद हुआ जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया है।
ग्राम कांशीपाली निवासी आरोपी अजय कुमार चैहान पिता भोगीलाल चैहान उम्र 22 वर्ष निवासी कांशीपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 उसके कब्जे में रखे 01 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 25 लीटर भरा हुआ अवैध महुआ शराब कीमती 5000 रू को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- अजय कुमार चैहान पिता भोगीलाल चैहान उम्र 22 वर्ष निवासी कांशीपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद
जप्त संपत्ति-
01- 25 लीटर भरा हुआ अवैध महुआ शराब कीमती 5000 रू
04-थाना पिथौरा-
10/07/2026 को ग्राम पिलवापाली में राजेश कुमार केंवट पिता नेमीचंद केंवट उम्र 32 साल ग्राम कौडियापारा पिलवापाली थाना पिथौरा के घर बाडी में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जिसके कब्जे से 08 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 1600 रूपये को जप्त कर थाना पिथौरा अपराध क्रमांक 173/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- राजेश कुमार केंवट पिता नेमीचंद केंवट उम्र 32 साल ग्राम कौडियापारा पिलवापाली थाना पिथौरा।
जप्ती सम्पति-
01- 08 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 1600 रूपये।
05-थाना कोमाखान-
दिनांक 10.07.2026 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि नकटापारा रोड बांधा के पास ग्राम बिन्द्रावन में बबूल पेड़ के नीचे उड़िसा राज्य निर्मित हिरण छाप महुआ शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना तस्दीक पर मौके पर आरोपी संतराम बेलदार पिता चंदन बेलदार उम्र 45 साल निवासी नर्रा थाना कोमाखान जिला महासमुन्द के कब्जे से 80 नग पाउच उड़िसा राज्य निर्मित प्रत्येक 200 एम एल कुल 16 लीटर कीमती 3200 रूपये एवं एक सायकल कीमती 1000 रूयपे बरामद कर आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01- संतराम बेलदार पिता चंदन बेलदार उम्र 45 साल निवासी नर्रा थाना कोमाखान जिला महासमुन्द
जप्त संपत्ति-
01- कुल 16 लीटर कीमती 3200 रूपये (80 नग पाउच (उड़िसा राज्य निर्मित)।
02- एक सायकल कीमती 1000 रूपये।
जुमला कीमती 4200 रूपये।
06-थाना सांकरा-
दिनांक 10.7.2026 को ग्राम सावित्रीपुर-डोंगरिया डीपापारा में अत्यधिक मात्रा में महुआ शराब निर्माण करने की सूचना पर पुलिस थाना सांकरा द्वारा रेड कार्यवाही की गई जिस पर ग्राम सावित्रीपुर डोंगरिया डीपापारा पहुंचने पर एक खेत में झोपड़ी बनाकर झोपड़ी के अंदर लगभग 10 नग ड्रमो में भरा महुआ पास एवं शराब बनाने का बर्तन मिला जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।
07-थाना महासमुंद-
दिनांक 10.07.2026 को दलदली रोड नयापारा में अवैध महुआ शराब का रेड कार्यवाही में फगनू मेहर पिता भुरूवा मेहर उम्र 35 साकिन- वार्ड नंबर 11 दलदली रोड़ नयापारा महासमुंद के घर से महुआ शराब बनाने वाला महुआ पास(लाहन) 02 किलो, महुआ पास(लाहन) बरामद जिसे मौके पर नष्ट किया गया। इसी प्रकार से ग्राम धनसूली के लोकेश्वर कुलदीप पिता त्रिलोचन कुलदीप उम्र लगभग 35 साल यहां मुखबिर सुचना पर पहुँचे जहाँ लगभग 40 किलो महुआ पास(लाहन) ड्रम में रखे मिला जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।
08-थाना तुमगांव-
दिनांक 10.07.2026 को ग्राम अचारीडीह में आरोपी 1-रूपराम बंजारे पिता बरसन बंजारे 38 वर्ष 2. जितेंद्र नवरंगे पिता तुलाराम नवरंगे 38 वर्ष दोनों निवासी ग्राम नयापारा अचारीडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद द्वारा लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते पकडे जाने पर धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध कायम किया गया है।