Sun, 22 Nov 2026 | 05:23:13 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल.
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

जयपुर पहुंची शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स:दुनियाभर के 40 पर्यटकों का राजस्थानी परम्परा से स्वागत हुआ, सभी नाचने लगे

प्रवीण दुबे

1 year ago 199 views
जयपुर पहुंची शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स:दुनियाभर के 40 पर्यटकों का राजस्थानी परम्परा से स्वागत हुआ, सभी नाचने लगे

एमपी न्यूज़ लाइव ब्यूरो चीफ भोपाल मध्य प्रदेश प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स इस सीजन की पहली यात्रा पर जयपुर पहुंच गई है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों के करीब 40 पर्यटक गुरुवार को गांधीनगर रेलवे स्टेशन उतरे, जहां उनका स्वागत राजस्थानी परम्परा के अनुसार तिलक लगाकर और माला पहनाकर किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने कच्ची घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी। इसमें विदेशी सैलानी भी थिरकते नजर आए।

Advertisement
Advertisement

पर्यटकों के स्वागत के लिए स्टेशन पर हाथी को सजाकर लाया गया। हाथी ने टूरिस्ट्स पर फूलों की बारिश करते हुए स्वागत किया। पर्यटकों ने हाथी और लोक कलाकारों के साथ फोटो भी क्लिक करवाए। इसके बाद पर्यटकों को बसों के जरिए शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए ले जाया गया।

40 यात्रियों में से 30 पर्यटक अमेरिका से आए हैं, साथ ही अन्य देशों से भी यात्री इस यात्रा में सम्मिलित हुए हैं।

40 यात्रियों में से 30 पर्यटक अमेरिका से आए हैं, साथ ही अन्य देशों से भी यात्री इस यात्रा में सम्मिलित हुए हैं।

30 पर्यटक अमेरिका से आए

इस पर पैलेस ऑन व्हील्स में 40 यात्रियों में से 30 पर्यटक अमेरिका से आए हैं। साथ ही अन्य देशों से भी यात्री इस यात्रा में सम्मिलित हुए हैं। इस ट्रेन को नई दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से पर्यटन आयुक्त एवं राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) की प्रबंध निदेशक रुक्मणी रियार ने यात्रा एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

इस अवसर पर रुक्मणी रियार ने कहा- पैलेस ऑन व्हील्स राजस्थान की शान है। इस वर्ष हमें बेहतरीन बुकिंग प्राप्त हुई हैं। यह ट्रेन 7 दिनों की अवधि में राजस्थान की अनूठी एवं ऐतिहासिक धरोहरों को कवर करती है, जो अपने आप में एक अद्वितीय अनुभव है।

मेहमानों का माला पहनाकर और टीका लगाकर स्वागत किया गया।

मेहमानों का माला पहनाकर और टीका लगाकर स्वागत किया गया।

आरटीडीसी के तत्वावधान में संचालित इस ट्रेन को पिछले दो सालों से ओ एंड एम ऑपरेटर भगत सिंह लोहागढ़ की ओर से सफलतापूर्वक मैनेज किया जा रहा है। इस अवसर पर भगत सिंह ने कहा कि पैलेस ऑन व्हील्स भारत का गौरव है। यह ट्रेन न केवल हमारी विरासत और मेेहमाननवाजी का प्रतीक है। बल्कि भारतीय पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

गौरतलब है कि पैलेस ऑन व्हील्स इस बार 17 सितम्बर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर से होते हुए रविवार सुबह जैसलमेर पहुंचेगी।

26 जनवरी 1982 को शुरू हुई शाही रेल पैलेस ऑन व्हील्स का दो साल पहले निजीकरण कर दिया गया है। पहले इसके संचालन और नवीनीकरण का जिम्मा रेलवे संभालता था, लेकिन यात्रियों की घटती संख्या और लगातार घाटे के चलते अब इसकी कमान एक निजी कंपनी को सौंप दी गई है।

नया कलेवर, नया अनुभव

इस सीजन में ट्रेन को नया कलेवर दिया गया है। 41 बाथरूमों का रेनोवेशन, बायो-टॉयलेट्स की सुविधा, नए फर्नीचर और लाइटिंग के साथ-साथ स्थानीय व्यंजनों को खाने के मेन्यू में शामिल किया गया है। उद्देश्य है पर्यटकों को फिर से शाही रेल का असली शाही अनुभव दिलाना।

राजस्थान की ऐतिहासिक और लग्जरी ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ एक बार फिर पर्यटकों को शाही अंदाज का अनुभव करा रही है। कभी राजस्थान के राजाओं, हैदराबाद के निजामों और देश-दुनिया की बड़ी हस्तियों की पसंद रही इस ट्रेन को आज भी लग्जरी टूरिज्म का शिखर माना जाता है।

यह पुरस्कार विजेता ट्रेन अपने यात्रियों को न सिर्फ शानदार और मॉडर्न सुविधाओं से सुसज्जित केबिन मुहैया कराती है, बल्कि भारतीय मेहमाननवाजी और राजस्थानी संस्कृति की झलक भी पेश करती है। इसकी खास सिग्नेचर यात्रा पर्यटकों को बीते दौर की शान, रोमांस और वैभव का अनुभव कराती है।

जयपुर स्टेशन पर बैंड के साथ यात्रियों क स्वागत किया गया।

जयपुर स्टेशन पर बैंड के साथ यात्रियों क स्वागत किया गया।

यात्रा के प्रमुख पड़ाव

यह ट्रेन राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक शहरों और धरोहर स्थलों से होकर गुजरती है। इसमें जयपुर (गुलाबी नगर), जैसलमेर (स्वर्ण नगरी), जोधपुर (ब्लू सिटी), उदयपुर (झीलों की नगरी) शामिल है। इसके अलावा यह ट्रेन रणथंभौर नेशनल पार्क और भरतपुर बर्ड सेंक्चुरी जैसे प्रमुख वन्यजीव स्थलों तक भी पर्यटकों को ले जाती है। राजस्थान की यात्रा के बाद पर्यटक आगरा पहुंचते हैं, जहां उन्हें प्रेम और रोमांस के प्रतीक ताजमहल का नजारा देखने का अवसर मिलता है। यात्रा का समापन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में होता है।

यात्रियों का पारंपरिक स्वागत से लेकर राजसी भोजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, यह ट्रेन हर पड़ाव पर एक अद्वितीय अनुभव देती है। यात्रा के दौरान पर्यटक ऊंट की सवारी (जैसलमेर), रणथंभौर में साझा जीप सफारी, उदयपुर में नौका विहार और भरतपुर में रिक्शा राइड का आनंद लेते हैं।

40 पर्यटक गुरुवार को गांधीनगर रेलवे स्टेशन उतरे।

40 पर्यटक गुरुवार को गांधीनगर रेलवे स्टेशन उतरे।

किराया और पैकेज पैलेस ऑन व्हील्स का किराया सीजन और सीट की श्रेणी पर निर्भर करता है। टिकट की शुरुआत 6048 अमेरिकी डॉलर (लगभग 5 लाख रुपए) से होती है, जो डबल ऑक्युपेंसी और लीन सीजन (अप्रैल व सितम्बर) के लिए है। वहीं पीक सीजन (अक्टूबर से मार्च) में किराया बढ़ जाता है। मई से अगस्त के बीच इसका संचालन नहीं होता।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

602
पेज 1 / 101
विज्ञापन
Advertisement