Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : फुलवारी में वार्षिकोत्सव का आयोजन

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Thu, Jan 29, 2026

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ सह शैक्षिक गतिविधियां महत्वपूर्ण होती हैं। इसी सिद्धांत को आत्मसात करते हुए बालक आश्रम फुलवारी में 29 जनवरी को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास गढ़फुलझर, प्राथमिक शाला आखड़ाभाटा टुकड़ा के विद्यार्थियों ने भी बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मिलाप निराला जी अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत बसना, अध्यक्षता श्रीमती हेमलता बारीक जी सरपंच ग्राम पंचायत सालहेझरिया ने किया, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बद्री विशाल जोलहे जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना, श्री अनिल साव जी बीआरसीसी बसना, श्री अरुण प्रधान जी, श्री वारिस जी, श्री सुरेश पटेल जी प्राचार्य , श्री शरण दास जी, एवं विद्यालय के शिक्षक गण श्री बांक जी, श्री रुद्र मणि प्रधान जी, श्री महेंद्र वर्ग जी, एवं अधीक्षक श्री अजीत प्रधान जी एवं कु गरिमा ठाकुर उपस्थित रहे। साथ ही बहुसंख्या में ग्रामीण जन एवं आसपास के गांव से दर्शक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक परम्परा अनुरूप सरस्वती वंदना के साथ हुई। बच्चों ने मंच पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी।पंथी, कर्मा एवं छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य एवं ओड़िया आंचलिक नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने इस प्रकार के आयोजन की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिल का पत्थर बताया एवं कहा कि अन्य विद्यालयों को इससे प्रेरणा लेते हुए ऐसा आयोजन प्रत्येक विद्यालय में होना चाहिए इस बात पर बल दिया। कार्यक्रम में अधीक्षक महोदय ने तीन संस्थाओं के एक साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करने संगम को 'त्रिवेणी संगम' करार दिया एवं समस्त जनों का आभार प्रकट करने के पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन