Sun, 29 Nov 2026 | 12:39:48 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद/बसना : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बंसुला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

1 week ago 553 views
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बंसुला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा, अधीक्षिका गीतांजलि नाग ने दिया उज्ज्वल भविष्य का संदेश

बसना - कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बंसुला के प्रांगण में दिनांक 14 नवंबर 2026 को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर बाल दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।

Advertisement
Advertisement

पंडित जवाहर लाल नेहरू जी बच्चों से असीम प्रेम करते थे, वे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा को देश की प्रगति का आधार मानते थे, इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। इसी प्रेम और उनके विचारों को याद करते हुए पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाता है।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विद्यालय के साथ-साथ छात्रावास भी संचालित है, जहां दूर-दराज की बालिकाएं रहकर शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। छात्रावास परिसर में बालिकाओं के रहने, पढ़ने और खेलने के लिए बेहतर व्यवस्था है। यहां समय-समय पर शैक्षणिक के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे बालिकाओं का सर्वांगीण विकास हो सके।

कार्यक्रम में बालिकाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नृत्य, भाषण, कविता पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं की ओर से सभी बालिकाओं को मिष्ठान एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। साथ ही बालिकाओं के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

विद्यालय की अधीक्षिका श्रीमती गीतांजलि नाग छात्रावास में बालिकाओं के साथ हर समय सक्रिय रहती हैं। वे हर आयोजन की पूरी तैयारी करवाती हैं, बालिकाओं को कार्यक्रम के महत्व की जानकारी देती हैं और उन्हें मंच पर बोलने और प्रस्तुति देने के लिए प्रेरित करती हैं। छात्रावास में बालिकाओं के खान-पान, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पढ़ाई-लिखाई को लेकर वे निरंतर ध्यान देती हैं। समय पर भोजन, साफ-सफाई, बीमार होने पर तुरंत देखभाल और पढ़ाई में मार्गदर्शन हर बिंदु पर वे स्वयं निगरानी रखती हैं। सभी बालिकाओं को अपनी बेटी की तरह लाड़-दुलार के साथ समझाती और पढ़ाती हैं, जिससे छात्रावास में एक पारिवारिक माहौल बना रहता है।

इस अवसर पर अधीक्षिका श्रीमती गीतांजलि नाग ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का मानना था कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। आप सभी के अंदर अलग-अलग प्रतिभा छिपी है, आज आप सभी ने जिस आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी है, वह बहुत सराहनीय है। आप सभी खूब मन लगाकर पढ़िए, अनुशासित रहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़िए। इस दौरान उन्होंने सभी बालिकाओं को बाल दिवस की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उक्त आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाओं श्रीमती सविता कुमार, श्रीमती किरण मलिक, श्रीमती संतोषी साहू एवं श्रीमती राम साहू तथा समस्त गैर-शैक्षणिक स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अंत में विद्यालय की अधीक्षिका श्रीमती गीतांजलि नाग द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

बाल दिवस का यह आयोजन बालिकाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने एवं उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने का एक सुंदर एवं यादगार अवसर रहा।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

631
पेज 7 / 106
विज्ञापन
Advertisement