Sun, 29 Nov 2026 | 12:50:19 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

(अमानत में खयानत) के मामले में महासमुन्द (थाना सांकरा) पुलिस कार्यवाही : श्याम ज्वेलर्स सांकरा' के संचालक आरोपी राकेश उर्फ विक्की अग्रवाल पर कसा शिकंजा, मेमोरण्डम पर अवैध गिरवी कारोबार ख़ुलासा

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

2 weeks ago 527 views
श्याम ज्वेलर्स सांकरा' के संचालक आरोपी राकेश उर्फ विक्की अग्रवाल पर कसा शिकंजा, मेमोरण्डम पर अवैध गिरवी कारोबार ख़ुलासा

⚫ सोने का भाव बढ़ने पर पैसे वापस न लौटने के लिए क्या ग्रामीणों का शोषण

⚫ आरोपी के कब्जे से गली हुई अवस्था में लगभग 15 ग्राम सोना, गिरवी लेन-देन का विवरण दर्ज 20 नग रजिस्टर, 07 नग कॉपियां एवं 02 नग गिरवी रसीद बुक बरामद।

Advertisement
Advertisement

⚫ 01 नग सैमसंग S22 अल्ट्रा मोबाइल फोन एवं तहसीलदार बसना द्वारा जारी साहूकारी लाइसेंस विधिवत जप्त।

⚫ थाना सांकरा में भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) की धारा 316(2), 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 190/2026 पंजीबद्ध।

⚫ आरोपी राकेश उर्फ विक्की अग्रवाल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में किया जा रहा है पेश।

जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा ग्रामीण एवं आम नागरिकों की मजबूरी का फायदा उठाकर गिरवी रखे जेवरात हड़पने तथा अमानत में खयानत करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में, कार्यालय पुलिस अधीक्षक महासमुन्द को प्राप्त शिकायत आवेदन की जांच पर पीड़ित शनिलाल चौहान (निवासी ग्राम श्रीरामपुर, थाना सांकरा) के मामले में 'श्याम ज्वेलर्स सांकरा' के संचालक राकेश उर्फ विक्की अग्रवाल के विरुद्ध थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 190/2026, धारा 316(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.), 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जांच एवं विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि पीड़ित शनिलाल चौहान ने घरेलू कार्य की आवश्यकता पड़ने पर अपनी पत्नी श्रीमती सावित्री चौहान के सोने के जेवरात (सोने का माला एवं कान का टॉप्स, वजनी लगभग 15 ग्राम, कीमती करीबन ₹2,10,000/-) को श्याम ज्वेलर्स सांकरा में 2 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज की दर पर गिरवी रखकर रकम उधार ली थी। गिरवी रखते समय पीड़ित द्वारा रसीद मांगने पर दुकान संचालकों ने रसीद की जरूरत न होने और समय-समय पर ब्याज देते रहने की बात कहकर कोई पावती रसीद नहीं दी। इसके पश्चात पीड़ित द्वारा फोन-पे के माध्यम से ब्याज की राशि अदा की गई। दिनांक 24.06.2026 को जब पीड़ित गवाहों के साथ मूलधन एवं ब्याज की संपूर्ण रकम लेकर अपना गिरवी रखा सोना छुड़ाने श्याम ज्वेलर्स सांकरा पहुंचा, तो आरोपियों ने समय अधिक होने से सोना डूब जाने की बात कहकर दुर्व्यवहार किया और न तो रकम ली, न ही सोने के जेवरात वापस लौटाए।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के क्रम में आज दिनांक 13.11.2026 को थाना सांकरा पुलिस टीम द्वारा आरोपी राकेश उर्फ विक्की अग्रवाल (संचालक, श्याम ज्वेलर्स, राजेन्द्र नायक काम्पलेक्स, सांकरा) को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष मेमोरण्डम कथन लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी वर्ष 2021 में तहसीलदार बसना के माध्यम से बनवाए गए साहूकारी लाइसेंस की आड़ में ग्रामीणों के सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखकर रजिस्टर में प्रविष्टि करता था, किंतु ऋणियों को कोई पावती रसीद नहीं देता था। इसके विपरीत, अपनी छपी हुई गिरवी रसीद बुक में तय तिथि तक ब्याज व मूलधन न चुकाने पर जेवर डुबाकर बेचने के संपूर्ण अधिकार की एकतरफा शर्त प्रिंट कराकर पहले से ही गिरवी रखने वाले व्यक्तियों के हस्ताक्षर करा लेता था और बाद में मनमानी अंतिम तिथि दर्ज कर देता था। आरोपी ने पीड़ित शनिलाल चौहान को बिना कोई जानकारी दिए उसके गिरवी रखे सोने के जेवरों को गलाकर अपने पास रख लिया था। आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही पर गली हुई अवस्था में लगभग 15 ग्राम सोना, अन्य ग्रामीणों के गिरवी लेन-देन का विवरण दर्ज 20 नग रजिस्टर, 07 नग कॉपियां, 02 नग गिरवी रसीद बुक, सैमसंग S22 अल्ट्रा मोबाइल फोन एवं साहूकारी लाइसेंस बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है।

प्रकरण में अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी राकेश उर्फ विक्की अग्रवाल को दिनांक 13.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। l

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता –

01- राकेश उर्फ विक्की अग्रवाल पिता स्व. श्यामसुंदर अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी त्रिलोक नगर सांकरा (संचालक – श्याम ज्वेलर्स, राजेन्द्र नायक काम्पलेक्स, सांकरा), थाना सांकरा, जिला महासमुन्द (छ.ग.)।

आरोपी के कब्जे से जप्त/बरामद सामग्री का विवरण –

01- गिरवी एवं ब्याज लेन-देन का विवरण दर्ज रजिस्टर – 20 नग

02- गिरवी एवं हिसाब-किताब का विवरण लिखी कॉपियां – 07 नग

03- 'श्री श्याम ज्वेलर्स सांकरा' छपी हुई गिरवी रसीद बुक – 02 नग

04- गलाया हुआ सोना (गली हुई अवस्था में) – वजनी लगभग 15 ग्राम

05- सैमसंग S22 अल्ट्रा (Samsung S22 Ultra) मोबाइल फोन – 01 नग

06- तहसीलदार बसना द्वारा जारी साहूकारी लाइसेंस – 01 नग

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

631
पेज 1 / 106
विज्ञापन
Advertisement