लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
राजेश साहू

समारोह में सरपंच प्रमिला नाग ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में मितानिनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे गांव के प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में निरंतर सेवाएं दे रही हैं। कठिन परिस्थितियों में भी जिम्मेदारी और सेवाभाव के साथ काम करना उनके समर्पण को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि मितानिनें स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ गांव में जागरूकता, विश्वास और जनसेवा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके अथक प्रयासों और समर्पण का सम्मान करना समाज का दायित्व है।
सम्मान समारोह में वार्ड पंच अनिता गावडे, संदेश गावडे, राजबति गावडे, शारदा पटेल सहित अन्य पंच उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मितानिनों को सम्मानित करते हुए उनके निरंतर सेवाभाव के लिए आभार जताया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन