लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
कटनी। श्री बजरंग उत्सव समिति द्वारा आगामी दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में समिति द्वारा आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक रामलीला मंचन और रावण दहन के कार्यक्रम हेतु शासकीय अस्पताल के पास स्थित चौपाटी मैदान में पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और धार्मिक प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को गरिमामयी बनाने और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
दीपक टंडन जी, विपिन तिवारी जी, शशांक श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, आशीष कंदेले, अशोक विश्वकर्मा, अभिषेक ताम्रकार, राजय रजक, पारस जैन, वागिश आनंद, रजनीश मिश्रा, कमलेश पटेल, वीरेंद्र ताम्रकार, निखिल सित्रे, सुरेश साहू, नितिन सित्रे, दीपक बिचपुरिया, अंकुश रैकवार, आयुष पुरवार, अजय रैदास, विनीत पिपरसानिया और सुनील विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव को बेहद आकर्षक और भव्य रूप दिया जाएगा, जिसमें रामलीला के मंचन के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन