लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
राजेश साहू

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 1 दिसंबर 2026, मंगलवार को अंतागढ़ अस्पताल के सामने स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम होगा। प्रदेश प्रभारी के इस दौरे के दौरान पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं से संवाद और क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी।
प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के पहली बार अंतागढ़ आगमन को स्थानीय संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।
आम आदमी पार्टी की ओर से सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन