लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
राजेश साहू
अंतागढ़। आम आदमी पार्टी ने 26 नवंबर को अपना 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर विधानसभा अंतागढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की स्थापना, विचारधारा और संवैधानिक मूल्यों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी शिव पोटाई ने कहा कि 26 नवंबर 2012 को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की स्थापना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में पार्टी द्वारा किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए सरकारी स्कूलों में सुधार, मोहल्ला क्लीनिक और मुफ्त बिजली जैसी पहलों को जनकल्याणकारी सोच का हिस्सा बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर काम किया जा रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष राजा परवेज खान ने पार्टी के 14 वर्षों के सफर को आम नागरिकों की उम्मीदों, जनभागीदारी और बेहतर भविष्य के संकल्प से जुड़ा बताया। उन्होंने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के मूल्यों एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री एवं जोन प्रभारी राजू सलाम, ब्लॉक अध्यक्ष सुनहेर हिड़को, राजनाथ पोटाई, सुरेंद्र कड़ियाम, ब्रजलाल आचला, बिनु प्रचापी, सूरज देव आचला, संतोष नाग, राजेश हुपेंडी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के साथ संविधान दिवस के महत्व को भी रेखांकित किया गया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन