Thu, 26 Nov 2026 | 11:40:01 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

राज्य मंत्री श्री लोधी ने गंगा दशमी पर रूपनाथ धाम में : राज्य मंत्री श्री लोधी जल गंगा संवर्धन अभियान के जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

6 months ago 236 views
राज्य मंत्री श्री लोधी जल गंगा संवर्धन अभियान के जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल

राज्य मंत्री श्री लोधी ने गंगा दशमी पर रूपनाथ धाम में श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश

राज्य मंत्री श्री लोधी जल गंगा संवर्धन अभियान के जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल

कटनी (25 मई) - जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर विकासखंड बहोरीबंद के प्रसिद्ध रूपनाथ धाम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए राज्य शासन द्वारा घोषित मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने सोमवार को रूपनाथ धाम कुंड की साफ-सफाई कार्य में श्रमदान कर जिलेवासियों को जल संरचनायें सहेजने का संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा,कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, सहायक कलेक्टर श्री श्लोक वाईकर, एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा सहित, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य जन मौजूद रहे।

राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हुए “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जन सहयोग से जल संरक्षण के नए-नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सबका कर्तव्य है की रुपनाथ धाम के पवित्र व पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के कुंडों की सफाई होने से साफ़ और स्वच्छ जल का भराव होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करना हमारा परम कर्तव्य है।

जल गंगा संवर्धन अभियान आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने का संकल्प

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की हैसियत से संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान आने वाली पीढ़ी के लिए जल को सुरक्षित रखने का संकल्प है। उन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से उपस्थित नागरिकों से अभियान को जन अभियान का स्वरूप प्रदान करने का आग्रह भी किया। उन्होंने तेजी से गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भावी पीढ़ी के लिए पानी बचाने जल संरचनाओं का संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक है। राज्य मंत्री ने शासन द्वारा संचालित गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना सहित मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना और गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना आदि की विस्तार से जानकारी दी।

जिला पंचायत अध्‍यक्ष सुनीता मेहरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि साफ-सफाई के साथ-साथ जल स्‍त्रोतों के पूजा करने की परंपरा रही है। उन्‍होंने जल संरचनाओं के संवर्धन एवं मरम्‍मत व प्रचार हेतु लोगों से श्रमदान करने का आग्रह किया।

वहीं जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।

कृतज्ञता का पर्व है गंगा दशहरा

गंगा दशहरा या गंगावतरण ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला प्रमुख त्यौहार है। इस दिन को गंगा दशहरा, गंगा दशमी या दशहरा के नाम से जाना जाता है। यह पर्व गंगा नदी के पृथ्वी पर अवतरण की स्मृति में मनाया जाता है। दरअसल, गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। गंगा यानी पवित्र-साफ जल के इसी महत्व को समझते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जल संरक्षण को एक राष्ट्रीय जन आंदोलन का रूप दिया है।

इसके पूर्व राज्य मंत्री श्री लोधी ने भगवान रूपनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1488
पेज 1 / 248
विज्ञापन
Advertisement