Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: बिहार के मोतिहारी में परेशान हेडमास्टर ने कर ली खुदकुशी, 10 लाख की कमीशन, मुखिया का दबाव,छोड़ गया नोट

admin

Wed, Mar 27, 2024

बिहार के मोतिहारी में एक हेडमास्टर ने खुदकुशी कर ली (मृतक की फाइल फोटो)

मोतिहारी. बिहार में एक सरकारी विद्यालय के हेडमास्टर ने जनप्रतिनिधियों के दबाव में आकर अपनी जान दे दी. स्कूल के शिक्षक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को शिक्षक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें शिक्षक ने सुसाइड नोट तुरकौलिया थानाध्यक्ष के नाम से लिया है. मृतक शिक्षक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के नागर टोला वार्ड नम्बर 4 के लाल बाबू प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है. अजय एनपीएस पिपरिया नागर टोला का प्रभारी प्रधानाध्यापक था. मृतक के चचेरे भाई रौशन कुमार ने बताया कि शाम को खाना खाने के लिए उसे जब ढूंढ रहे थे तो घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर आम के बगीचे में पलास्टिक के रस्सी से फंदा लगा लटके हुए थे, जिसके बाद शोर मचाया तब जा कर वहां लोग जमा हुए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जहां से पुलिस शव की तलाशी ली तो उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. पुलिस सुसाइड नोट को अपने साथ ले गई है, जिसमें में उसने लिखा है कि मैं अजय कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक MPS पिपरिया नागर टोला में कार्यरत हूं. वार्ड सदस्य सोनी कुमारी सह विद्यालय अध्यक्ष उसका पति अजय कुमार एवं मुखिया विनय कुमार के द्वारा मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है. चूंकि विद्यालय भवन निर्माण के लिए राशि प्राप्त है. इस राशि में से दस लाख रुपए की मांग की जा रही है, चूंकि मेरे द्वारा बताया जा रहा है कि जमीन का NOC प्राप्त नहीं है लेकिन इन लोगों द्वारा विद्यालय गलत जगह पर बनाने के लिए परेशान किया जा रहा है. मेरे विद्यालय का जांच कर मुख्य सचिव को भेजने की धमकी दी जा रही है. वार्ड सदस्य एवं मुखिया विनय कुमार द्वारा जांच किया गया है. मैं अजय कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक Nps पिपरिया नागर बोला आत्महत्या कर रहा हूं. मेरे आत्महत्या के जिम्मेवार ये तीनों हैं. सदर एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि सूचना मिली कि एक शिक्षक का शव फंदा से लटका है. पुलिस टीम को भेजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन