लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
admin
चौसा के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मुमताज अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में चौसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान पंचायत में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इसमें गुप्त सूचना मिली थी कि शराब उत्पादन का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाता है इसी आधार पर छापेमारी की गई, जहां विभिन्न घर, बाग, बगीचे, खेत व अन्य जगहों पर छापेमारी करके अलग-अलग जगह पर से लगभग ढाई हजार लीटर कच्ची शराब बरामद कर उसे नष्ट किया गया। इसके साथ ही शराब बनाने में प्रयोग किए गए सामग्रियों को भी पुलिस के द्वारा नष्ट किया गया।
MP NEWS LIVE के लिए शहंशाह कैफ की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन