Sun, 22 Nov 2026 | 12:32:06 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल.
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

Weekly horoscope (21 से 27 जून) :जानिए इस हफ़्ते किसका भाग्य क्या कहता हे।

admin

5 years ago 16 views
Weekly horoscope (21 से 27 जून) :जानिए इस हफ़्ते किसका भाग्य क्या कहता हे।
Weekly horoscope (21 से 27 जून) :जानिए इस हफ़्ते किसका भाग्य क्या कहता हे।

Weekly horoscope पढ़ें यह जानने के लिए कि इस सप्ताह सितारों आपके लिए कैसा योग बना रहे हैं:

मेष:साप्ताहिक राशिफल
इस हफ़्ते मेष राशि के जातकों की मन की दुविधा कम होगी और मन की संकल्प शक्ति बढ़ेगी। आस-पास की यात्रा का योग बन रहा है। बहुप्रतीक्षित कार्य योजना का विस्तार होगा। छात्रों, बुद्धिजीवियों, अध्यापकों और सलाहाकारों के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों का समय मध्यम रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें। महिलाओं का ज्यादा समय धर्म-अध्यात्म से जुड़े कार्यों में बीतेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष:साप्ताहिक राशिफल

Advertisement
Advertisement

इस हफ़्ते घरेलू समस्याओं के बावजूद आपका मन शांत रहेगा और आप अपनी समस्याओं के समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के मध्य तक परिस्थितियां अनुकूल हो जायेंगी। कमीशन से जुड़े कार्य करने वालों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। साझेदारी में काम करते समय चीजों को स्पष्ट करके चलना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान किसी पुराने परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नये संबंध बनाते समय पुराने संबंधों की उपेक्षा न करें। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए सचेत रहें। 

मिथुन:साप्ताहिक राशिफल

शनि की ढैय्या के चलते इस आपको मानसिक एवं आर्थिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वालों को कुछ एक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंधों में कोई तीसरा व्यक्ति कड़वाहट घोलने का कार्य कर सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और चीजों को विवाद से नहीं संवाद से सुलझाने का प्रयास करें।

कर्क:साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने महत्वपूर्ण कार्यों की प्राथमिकताएं तय करनी होंगी अन्यथा देरी से कदम उठाने के चलते अंतिम समय में सफलता आपके हाथ से छिटक सकती है।  कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सचेत रहें। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर जेब से ज्यादा खर्च हो सकता है। कारोबार में धन निवेश करते समय शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद अपेक्षा के अनुरूप फल प्राप्त नहीं होंगे। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। मन को शांत रखने के लिए ध्यान और योग करें।

सिंह:साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य शुभदायक है। महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय दूसरों के बहकावे में न आएं और अपने विवेक के अनुसार निर्णय लें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। मार्केट में फंसा हुआ पैसा निकल आने से कारोबारी राहत की सांस लेंगे। सत्ता पक्ष से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी और भविष्य में लाभ की योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। नई संपत्ति बनाने की दिशा में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या:साप्ताहिक राशिफल

आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिलै न सारी पावै। नई योजनाओं की ओर भागते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि कहीं आपका मूल काम न प्रभावित हो जाए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के चलते बॉस की डॉंट खानी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। परिवार की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं से दूर भागने की कोशिश न करें नहीं तो समस्याएं घटने की बजाय बढ़ जाएंगी। प्रेम संबंधों में ईमानदार रहेंं। जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें।

तुला:Weekly horoscope

इस सप्ताह लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। घर के किसी बड़े फैसलों को लेते समय भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रोफेशन महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार कर सकते है। सप्ताह के उत्तरार्ध में फाइनेंस, मार्केटिंग एवं कमीशन का कार्य करने वालों को कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक:Weekly horoscope

वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह अपने परिश्रम एवं अनुभव की मदद से अपनी वर्तमान स्थिति को सुधारने में कामयाब हो सकते हैं। सप्ताह के प्रारंभ में धार्मिक-सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घर में किसी प्रियजन के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। व्यावसायिक एवं आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। परिचितों एवं समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे और आपके निर्णय की सराहना करेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

धनु:Weekly horoscope
धनु राशि के जातकों की इस सप्ताह पारिवारिक उलझनें धीरे-धीरे कम होती नजर आयेगी। किसी वरिष्ठ की मदद से भूमि-भवन संबंधित विवाद दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। हालांकि परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लकर मन चिंतित रहेगा। आर्थिक संकट के चलते बहुत सी चीजों से समझौता करना पड़ेगा। करिअर-कारोबार में कुछ एक अड़चनें आ सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं अन्यथा स्वयं के साथ परिजनों की मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट-चपेट लगने की आशंका है।

मकर:Weekly horoscope मकर राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक विवाद एवं आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनेां को मिलकर चलने में फायदा रहेगा। इस बात का पूरा ख्याल रखें कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी, इसलिए भूलकर भी क्रोध न करें और बोलते समय अपनी भाषा और लहजे पर पूरा नियंत्रण रखें। सप्ताह के मध्य में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। लव पार्टनर हो या फिर जीवनसाथी उसकी भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें।

कुंभ: Weekly horoscope कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक-सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। इस सप्ताह आर्थिक लेन-देन करते अत्यंत सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी को धन उधार देने से बचें। कार्य योजना को पूरा करने से पहले उसे गुप्त रखें, अन्यथा विरोधी उसमें अड़ंगे लगा सकते हैं। संतान के भविष्य और जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन भटक सकता है। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पनपनें दें।

मीन:Weekly horoscope
बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह आपके लिए ज्यादा खुशियां और सफलता के ज्यादा अवसर लेकर आया है। सप्ताह के प्रारंभ में ही आपको करिअर-कारोबार से जुड़ी शुभ सूचनाएं मिलेंगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सत्ता पक्ष से लाभ के योग बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रोफेशनल महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक कार्य से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष द्वारा बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement