Mon, 30 Nov 2026 | 12:21:08 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

Seoni News- डॉक्टर मुकेश अहिरवार के जन्मदिन पर डॉ. पत्नी रश्मि ने लगाई फाँसी

admin

2 years ago 98 views
Seoni News- डॉक्टर मुकेश अहिरवार के जन्मदिन पर डॉ. पत्नी रश्मि ने लगाई फाँसी

सिवनी। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर मुकेश अहिरवार निवासी आर्चीपुरम टैगोर वार्ड व यश हॉस्पिटल के संचालक की 40 वर्षीय पत्नी डॉ. रश्मि अहिरवार ने अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। डॉक्टर की मौत की खबर नगर में फैलते ही सनसनी फैल गई जिला अस्पताल के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी भी यह खबर सुन सदमे में रह गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में पदस्थ बच्चों के डॉक्टर मुकेश अहिरवार का सोमवार को जन्मदिन था जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए वे कुरई क्षेत्र स्थित करमाझिरी रुखड़ के रिसोर्ट गए हुए थे। जहां उनके साथ उनके कुछ डॉक्टर मित्र व परिजन भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि जन्मदिन मनाने के बाद रात में लगभग 10 बजे वापस घर पहुंचे। जहां न जाने ऐसी क्या स्थिति बनी जिसके चलते डेंटल डॉक्टर रश्मि अहिरवार ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर की एक पुत्री व एक पुत्र है, बच्चे दोनों छोटे हैं।

जबलपुर में होगा अंतिम संस्कार

Advertisement
Advertisement

परिजनों के मुताबिक डॉ मुकेश अहिरवार का मूल निवास व उनकी पत्नी डॉक्टर रश्मि अहिरवार का निवास जबलपुर बताया जा रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल सिवनी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अंतिम संस्कार जबलपुर में किए जाने की बात सामने आ रही है।

घर पर पहुंची एफएसएल टीम

डॉ रश्मि अहिरवार द्वारा घर में फांसी लगाई जाने की जांच को लेकर कोतवाली पुलिस ने जहां मर्ग कायम किया है वहीं जांच के लिए एफएसएल टीम आर्चीपुरम स्थित घर पहुंच चुकी है।

जिला अस्पताल पहुंचे वरिष्ठ डॉक्टर

 डॉ रश्मि अहिरवार के द्वारा खुदकुशी किए जाने की खबर जैसे ही लोगों को लगी वहीं जिला अस्पताल के वरिष्ठ व सेवानिवृत हो चुके डॉक्टर भी यह खबर सुन हतप्रभ रह गए और वह जिला अस्पताल सुबह पहुंचे।

Read more - seoni news नगर के मुख्य मार्ग पर लग रहीं चिकन अंडे की दुकान- ऋषभ चौरसिया।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

65
पेज 6 / 11
विज्ञापन
Advertisement