Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Satna Crime-भाई से मारपीट का बदला लेने हिस्ट्रीशीटर को उतारा था मौत के घाट

admin

Sun, Mar 14, 2021

 

चौबीस घंटे में हत्या का खुलासा आरोपी गिरफ्तार 


सतना।- जिले के जैतवारा थाना अंतर्गत गत दिवस एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त खून से सने पत्थर व कपड़ो सहित गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मर्तक ने आरोपी के भाई के साथ मारपीट की थी जिसके बदले में आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि गत 12 मार्च को हिस्ट्रीशीटर मनीष सिंह निवासी भरजुना की किसी ने सर पर पत्थर मार हत्या कर दी थी व उसके शव को तालाब में फेंक दिया था।जिस पर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 39/ 21 धारा 302, 201 ipc कायम कर विवेचना शुरू की ।


ऐसे दिया वारदात को अंजाम


व मृतक के साथ रहने वालों की लिस्ट तैयार की गई जिसमे पाया गया की मृतक अपने साथियों विजय धर्मेंद्र ,शिवेंद्र ,मोना , बहादुर व विनोद के साथ शराब पी रहा था लगभग 10:00 बजे रात को शराब खत्म होने के बाद सब अपने घर की ओर निकल पड़े अंतिम में मनीष अपने मित्र बहादुर के साथ दुकान के पास पहुंचा तब वहां मनीष की मुलाकात बृजेश दहिया तनय रामकिशोर दहिया उम्र 35 वर्ष निवासी पॉइंधा कला जैतवारा से हुई जिसे वह काका कहकर बुलाता था तब मनीष ने बहादुर से कहा कि मेरे काका आ गए हैं मैं इनके साथ जाऊंगा तुम घर चले जाओ तब 2 पाव शराब खरीदकर मनीष और बृजेश दाहिया तालाब की ओर चल दिए मनीष शराब के नशे में था मौका पाकर बृजेश दाहिया ने सर पर पत्थर से वार कर दिया ।मृतक की मृत्यु हो जाने पर दोनों हाथ से घसीटना हुआ तालाब में ले जाकर फेंक दिया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया की पिछले साल मर्तक मनीष सिंह ने मेरे भाई के साथ मारपीट की थी जिसके बदले में मैने उसकी हत्या कर दी। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त खून से सना पत्थर और कपड़े बरामद
करते हुए आरोपी को धारा 302 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया ।


इन्होंने निभाई अहम भूमिका


उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह,एएसपी सुरेन्द्र जैन के निर्देश पर उप निरी नागेश्वर मिश्रा,उप निरी शैलेंद्र पटेल,सायबर प्रभारी उप निरीक्षक अजीत सिंह ,आर0 अजीत मिश्रा, कमलाकर सिंह, संजय यादव, विकाश सिंह, रामानुज शर्मा , अंकेश मरमट, सुभम सिंह ,आसिफ खान, विपिन व थाना जैतवारा का स्टाफ द्वारा की गई

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन