Mon, 23 Nov 2026 | 06:59:58 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सिवनी स्वास्थ्य सेवाओं के परिचालन की तत्परता सुनिश्चित किये जाने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन

admin

2 years ago 40 views
सिवनी स्वास्थ्य सेवाओं के परिचालन की तत्परता सुनिश्चित किये जाने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन

सिवनी / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मई 2023 में #कोविड19 महामारी को आपातकालीन अंतर्राष्ट्रीय लोक स्वास्थ्य चिंता की स्थिति से वापस ले लिया है, किंतु भविष्य में किसी भी लोक स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी बनाए रखने एवं स्वास्थ्य सुविधा के बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की निगरानी और मॉनिटरिंग किए जाने हेतु राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सुविधाओं की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 दिसम्बर 2023 को जिला चिकित्सालय सिवनी एवं विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य संस्थाओं में अखिल भारतीय ड्रिल (Pan-India Drill) का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे कोविड पॉजिटिव मरीज एम्बुलेंस से जैसे ही जिला अस्पताल मे प्रवेश किया, एम्बुलेंस के रूकते ही डॉक्टर और ट्रेंड स्टॉफ की टीम पहुंच गई। मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ऑक्सीजन लेबल और टेम्प्रेचर की जांच की गई। मरीज के हालात को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां तत्काल ऑक्सीजन दी गई। दरअसल जिले में कोई कोविड पॉजिटिव नही आया है यह नजारा स्वास्थ्य सुविधाओं की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने हेतु की जा रही तैयारियों के लिए मॉकड्रिल का था, जिसमें जिला चिकित्सालय की तैयारियों को परखा गया है।

ड्रिल के दौरान बिस्तर की क्षमता, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन समर्थित आइसोलेशन बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर समर्थित बेड की संख्या, उपलब्ध मानव संसाधन यथा डॉक्टर नर्स, पैरामेडिकल, आयुष डॉक्टर, आशा सहित अन्य फ्रंटलाईन कार्यकर्ता, वेंटिलेटरी प्रबंधन प्रोटोकॉल, मेडिकल ऑक्सीजन के तर्कसंगत उपयोग, एएलएस/बीएलएस एम्बुलेंस की उपलब्धता, कोविड परीक्षण प्रयोगशालाओं की संख्या और क्षमताएं, किट की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, सिलेंडर, टेलीमेडिसन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

Advertisement
Advertisement

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement