Thu, 19 Nov 2026 | 06:54:55 PM
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत भाजपा मोदी जी फॉलोअर्स' ने दी पत्रकारों को शुभकामनाएं ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटनी यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही। भारत नहीं पहुंच पाने के बाद हेलाल लिंक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस् सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत भाजपा मोदी जी फॉलोअर्स' ने दी पत्रकारों को शुभकामनाएं ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटनी यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही। भारत नहीं पहुंच पाने के बाद हेलाल लिंक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

Seoni News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लगाया जाम, की नारेबाजी, वाहनों के पहिए थमे।

admin

3 years ago 23 views
Seoni News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लगाया जाम, की नारेबाजी, वाहनों के पहिए थमे।
Seoni News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लगाया जाम, की नारेबाजी, वाहनों के पहिए थमे।

Seoni News: शहर के बड़े मिशन ग्राउंड पर आयोजित सिवनी प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाजयुमो के बरघाट मंडल अध्यक्ष पर चाकू से जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को भाजयुमो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के कचहरी चौक, रानी दुर्गावती प्रतिमा के पास जाम लगा दिया।इससे जबलपुर, नागपुर, मंडला और बालाघाट की ओर जाने वाली बसों के पहिए थम गए।हालांकि पुलिस, प्रशासन ने इन बसों के लिए मार्ग डायवर्ट किया।

बीच सड़क पर बैठे आंदोलनकारी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने और सिवनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता को निरस्त कराने की मांग को लेकर रानी दुर्गावती प्रतिमा के पास बीच सड़क पर बैठ गए।सोमवार दोपहर करीब एक बजे से दो बजे तक आंदोलनकारी सड़क पर आंदोलन करते रहे।इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।आंदोलन के दौरान सीएनआई चर्च के पास बीच सड़क पर बस को आड़ी खड़े कर दिया गया।साथ ही किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं दिया गया।

Advertisement
Advertisement

मैदान पर सिवनी थाना प्रभारी के साथ हुई तीखी बहस

सड़क पर आंदोलन करने के बाद आंदोलनकारी मिशन स्कूल मैदान पर पहुंचे और जेसीबी से क्रिकेट की पिच खोदने की मांग पर अड़ गए।मैदान पर भी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए आंदोलनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।वहीं कोतवाली थाना प्रभारी महादेव नागोतिया से पिच खोदने की कार्रवाई में हो रही देर को लेकर बहस की।इस दौरान आंदोलनकारियों और थाना प्रभारी के बीच जमकर बहस हुई।थाना प्रभारी का कहना था कि पहले सभी आंदोलनकारी मैदान के बाहर जाएं, उसके बाद ही जेसीबी से पिच खोदने की कार्रवाई की जाएगी।इस पर आंदोलनकारी आक्रोशित हो गए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के दौरान स्वयं पिच खोदने का प्रयास किया।इसके बाद फिर वह जेसीबी मशीन से पिच को खुदवाने की मांग पर अड़ गए।इस पर मौके पर मौजूद नगरपालिका की जेसीबी मशीन से पिच को खोदने की कार्रवाई की गई।पिच पूरी तरह खुद जाने और मैदान पर लगे विभिन्न बैनर, पोस्टर व होर्डिंग आदि निकल जाने के बाद भाजयुमो ने आंदोलन को समाप्त कर दिया और नारे लगाते हुए वापस लौट गए।

दो दिन पहले बरघाट में हुआ था विवाद

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले ने बताया है कि दो दिन पहले सिवनी के कुछ युवक बरघाट पहुंचे थे।इस दौरान उनका किसी से विवाद हो गया था।इस विवाद को सुलझाने के लिए भाजयुमो के बरघाट मंडल अध्यक्ष अंशुल पुत्र महेश राहंगडाले (26) ने बीच-बचाव किया था।

एक दिन बाद ही रविवार को जब अंशुल सिवनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बरघाट की टीम से खेलने पहुंचा, तब इन युवकों ने अंशुल को मैदान में दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट की।साथ ही चाकू से कमर के पास करीब तीन वार कर घायल कर दिया।चाकू के हमले से अंशुल को गंभीर घाव आने पर जिला अस्पताल के बाद नागपुर रेफर कर दिया गया है।वही भाजयुमो के कुछ कार्यकर्ताओं ने बताया है कि जब आरोपित अंशुल को मारने के लिए मैदान पर दौड़ रहे थे, तब आयोजन समिति ने बीच-बचाव नहीं किया।अपने बचाव के लिए अंशुल दौड़ कर मंच की ओर भी दौड़ा, लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया और आरोपितों ने मंच पर भी अंशुल पर हमला किया।

जाम लगने से परेशान हुए लोग

कचहरी चौक पर एक घंटे प्रदर्शन होने के कारण जाम लगने से लोगों को परेशान होना पड़ा।वही बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी परेशानियां हुई।हालांकि पुलिस प्रशासन ने यात्री बसों के आने जाने के लिए मार्ग डायवर्ट कर दिया था।वही कचहरी चौक से बारापत्थर, जिला अस्पताल, गणेश चौक व बस स्टैंड जाने वाले मार्गों को बेरीगेट लगाकर मार्ग को बंद कर दिया गया था।बाइक व अन्य वाहन से आने जाने वाले लोगों को यहां से अावागमन पर रोक लगा दी गई थी।हालांकि शहर के अन्य मार्गों से होकर लोग अपने गंतव्य की ओर पहुंचे।

इनका कहना है

कचहरी चौक पर प्रदर्शन के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।अंशुल राहंगडाले पर चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले चार आरोपितों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।आंदोलन के दौरान कोई अप्रीय स्थिति नहीं बनी।

यह भी पढ़ें।

Seoni News- महाराजा लॉन, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के नाम पर जंगल पार्टी में होगा मंगल रासलीला।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement