Sun, 22 Nov 2026 | 06:23:12 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

Seoni में 12 सौ करोड़ की लागत से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में उपयोग होने वाली लीथियम बैटरी का निर्माण होगा।

admin

5 years ago 40 views
Seoni में 12 सौ करोड़ की लागत से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में उपयोग होने वाली लीथियम बैटरी का निर्माण होगा।
Seoni में 12 सौ करोड़ की लागत से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में उपयोग होने वाली लीथियम बैटरी का निर्माण होगा।

सांसद ढालसिंह बिसेन के प्रयास के चलते सिवनी जिले में जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में उपयोग होने वाली लीथियम बैटरी का निर्माण होगा। सिवनी जिले में बैटरी का प्लांट स्थापित करने के लिए उद्यमियों ने केंद्रीय उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे से मुलाकात कर अपना प्रोजेक्ट का प्रपोसल उनके सामने रखा है। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने वाले उद्यमियों में सिवनी जिले के उद्यमी विजय नंदन भी शामिल हैं। सिवनी-बालाघाट जिले से भाजपा सांसद ढालसिंह बिसेन के मार्गदर्शन में युवा उद्यमी विजय नंदन और उनके सहयोगी इंवेस्टर दुर्गेश तिवारी ने 12 अगस्त को नईदिल्ली में केंद्रीय मंत्री के समक्ष बैटरी प्लांट स्थापित करने को लेकर अपनी कार्ययोजना रखी।

केंद्र सरकार देशभर में मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत 10 लीथियम बैटरी प्लांट स्थापित करने जा रही है, ताकि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए लीथियम बैटरी विदेशों से आयात ना करना पड़े। योजना के तहत 12 सौ करोड़ रुपये की लागत से स्थापित प्लांट पर केंद्र सरकार 40 फीसदी तक का अनुदान मुहैया कराएगी। सांसद बिसेन से इस योजना की जानकारी मिलने पर कुछ उद्यमियों ने मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में प्लांट स्थापित करने की इक्षा जाहिर की है। जानकारी है कि लीथियम बैटरी का डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बनाया जाना है, इसलिए उद्यमियों ने सिवनी जिले को प्लांट स्थापित करने के लिए उपयुक्त जिला माना है।

सरकार देगी लीज पर 10 एकड़ जमीन : केंद्रीय मंत्री ने उद्यमियों को उक्त योजना की जानकारी देते हुए बताया है कि प्लांट स्थापित करने के लिए सरकार लीज पर 10 एकड़ जमीन देगी। साथ ही बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने में भी सरकार सहयोग प्रदान करेगी। इसे लेकर फिलहाल प्राथमिक स्तर पर कार्य चल रहा है, जल्द ही विभागीय स्तर पर इसकी गाइड लाइन जारी की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री की मंशा है की आने वाले समय में भारत को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देना है, इसलिए लीथियम बैटरी का निर्माण भारत में प्रारंभ किया जाना है।

Advertisement
Advertisement

यह भी पढ़ें

Seoni News:-भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने बताया की जिले में पांच हजार से अधिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करेगी पार्टी

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement