Thu, 19 Nov 2026 | 07:57:53 PM
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत भाजपा मोदी जी फॉलोअर्स' ने दी पत्रकारों को शुभकामनाएं ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटनी यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही। भारत नहीं पहुंच पाने के बाद हेलाल लिंक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस् सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत भाजपा मोदी जी फॉलोअर्स' ने दी पत्रकारों को शुभकामनाएं ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटनी यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही। भारत नहीं पहुंच पाने के बाद हेलाल लिंक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

PM मोदी ने चुनावी रैली में कांग्रेस पर बोला हमला

admin

3 years ago 23 views
PM मोदी ने चुनावी रैली में कांग्रेस पर बोला हमला

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहा चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक चुनावी रैली में पहुंचे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम भूपेश बघेल के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी को घेरे में लेकर जमकर हमला बोला।

सोमवार को छत्तीसगढ़ में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस दौरान उन्होंने महादेव ऐप का जिक्र करते हुए सीएम बघेल पर भी निशाना साधा।

5 साल तक लूटने वाली कांग्रेस की विदाई का समय नजदीक

Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिन कांग्रेस के नेताओं ने छत्तीसगढ़ को 5 साल तक लूटा है, अब उनकी विदाई का समय आ गया है। छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश से कांग्रेस की 'विदाई' के लिए बहुत अधिक उत्सुक है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पार्टी के हाशिए पर रहने वाले गरीब और पिछड़े समुदायों की भलाई के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितों, ओबीसी और आदिवासियों के कल्याण के काम में हमेशा विफल रही है। कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टिकरण के लालच में किसी भी हद तक जा सकती है। आगे उन्होंने कांग्रेस को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने दलित, ओबीसी और आदिवासियों की आस्था का भी सम्मान नहीं किया।

देश में गरीबी की असल जिम्मेदारी कांग्रेस :PM मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान पूरी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने दशकों के बाद भी आज अगर देश में कोई गरीब है तो इसकी दोषी सिर्फ कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि 'गरीबी हटाओ' नारे के सालों बीत जाने के बाद भी देश के दलित, ओबीसी और आदिवासी गरीब हैं तो इसकी दोषी कांग्रेस है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हो चुका है। बाकी बचीं 70 सीटों पर आगामी 17 नवंबर को मतदान होगा, जिसके बाद वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement