लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
Gulfraz Sheikh
आलमनगर (मधेपुरा):
आलमनगर विधानसभा क्षेत्र संख्या 70 से वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और समाजसेवी बिनोद आशीष ने शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
जनता की व्यापक मांग और क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग के समर्थन के बाद उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। बिनोद आशीष को पत्रकारों, साहित्यकारों, कलाकारों, समाज के विभिन्न वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों का समर्थन प्राप्त है।
जानकारी के अनुसार, तीन प्रमुख राजनीतिक दलों के समर्थक भी अब बिनोद आशीष के पक्ष में एकजुट होते दिख रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस कदम से चुनावी समीकरणों में नया मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में बिनोद आशीष ने कहा —
“मैं जनता की आवाज़ और विकास के मुद्दों को राजनीति के केंद्र में लाने आया हूँ। अब निर्णय जनता के हाथ में है कि वे अपने प्रतिनिधि के रूप में किसे चुनते हैं।”
नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और लोगों ने नारे लगाकर उनके प्रति समर्थन जताया। क्षेत्र में इस घटनाक्रम से चुनावी सरगर्मी तेज़ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन