Tue, 24 Nov 2026 | 11:30:30 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

BJP क्या तीनों राज्यों में लगाएगी पुराने चेहरों पर दांव या कुछ होगा बदलाव ?, जानें CM की रेस में कौन-कौन से दिग्गज हैं शामिल

admin

2 years ago 167 views
BJP क्या तीनों राज्यों में लगाएगी पुराने चेहरों पर दांव या कुछ होगा बदलाव ?, जानें CM की रेस में कौन-कौन से दिग्गज हैं शामिल

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनाव नतीजों के रुझानों से पता चलता है कि BJP तीनों राज्यों में सरकार बनाने जा रही है. इस जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है.

इस बीच मुख्यमंत्री बनने के दावेदारों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं और कई नेता अपने लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी का सपना संजोने में लग गए हैं. आइए जानते हैं मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कौन से नेता सीएम बनने की रेस में हैं और किसे मिल सकती है कुर्सी.

बीजेपी पुराने चेहरों पर दांव नहीं लगाएगी

Advertisement
Advertisement

राजनीतिक जानकारों का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार तीनों राज्यों में पुराने चेहरों की जगह नए चेहरों पर दांव लगाने जा रही है. इसके पीछे वजह ये है कि देश में आम चुनाव होने में अब 6 महीने से भी कम समय रह गया है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है. अगर नए लोग सीएम बनेंगे तो लोग पीएम मोदी का चेहरा देखकर ही वोट देंगे. विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी पीएम मोदी के नाम पर बीजेपी को बंपर वोट मिले हैं. तीनों राज्य लोकसभा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं और अगर ऐसे नए मुख्यमंत्री चुने जाएंगे तो जनता में सकारात्मक संदेश जाएगा. इसके अलावा जाति के समीकरण को भी तराजू पर तौला जाएगा.

मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया रेस में सबसे आगे चल रहे हैं

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान इस बार मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे. मध्य प्रदेश में पुराने चेहरों की बात करें तो दो केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव हारने की कगार पर हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी एमपी में ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम बना सकती है. चुनावी रुझान सामने आने के बाद सिंधिया सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर भी पहुंचे और उनसे बात की.

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह से दूरी बनाए रखेगी बीजेपी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का एक ही कारण है और वो हैं खुद नरेंद्र मोदी. नरेंद्र मोदी ने राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कीं और सीएम भूपेश बघेल से सीधे सवालों के जवाब दिए. ऐसे में यह तय है कि यहां भी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं. छत्तीसगढ़ में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व आईएएस ओपी चौधरी और सरोज पांडे भी दावेदार हैं. यह तय है कि बीजेपी किसी पिछड़े नेता को राज्य की सत्ता सौंपने के मूड में है.

राजस्थान में भी बीजेपी नया दांव चलेगी

राजस्थान विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी की ओर से सबसे चर्चित चेहरा महारानी दीया कुमारी का है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया सीएम पद की रेस में हैं लेकिन उनकी उम्मीदें कम हैं क्योंकि अगर मध्य प्रदेश में ज्योदिरादित्य को सीएम बनाया जाता है तो यह तय है कि राजस्थान की बागडोर वसुन्धरा को नहीं सौंपी जाएगी. ऐसे में दीया कुमारी प्रबल दावेदार हैं. हर्षवर्द्धन सिंह राठौड़ के अलावा संगठन से जुड़े दो पिछड़ा वर्ग के नेता भी सीएम पद की रेस में आगे चल रहे हैं.

Read more - CM योगी और PM मोदी को बम से उड़ाने की धमकी, दाऊद इब्राहिम का भी एंगल निकला

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

302
पेज 1 / 51
विज्ञापन
Advertisement