Tue, 24 Nov 2026 | 01:53:20 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन : अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

7 months ago 575 views
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख

अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख

दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन

Advertisement
Advertisement

कटनी / नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगम अमले ने शुक्रवार को नगर के दो स्थानों पर संचालित अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी मशीन चलाकर निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया। इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित कालोनी सेल एवं अतिक्रमण अमले की उपस्थिति रही।

कालोनी सेल अधिकारी एवं कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बाल गंगाधर तिलक वार्ड के दो स्थलों ट्रांसपोर्ट नगर एवं साईं मंदिर के पीछे की गई इस कार्रवाई में बिना अनुमति विकसित किए जा रहे प्लॉटों को चिन्हित कर मौके पर पहुंची टीम ने निर्मित अवैध संरचनाओं को हटाने की कार्यवाही की

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध स्वीकृति के किसी भी प्रकार की प्लाटिंग करना नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान संबंधित भू-मालिकों को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कदम उठाया गया। निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूमि या प्लॉट की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

निगम प्रशासन ने यह भी बताया कि शहर में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags # #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1714
पेज 13 / 286
विज्ञापन
Advertisement