Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन : अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Apr 3, 2026

अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख

दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन

कटनी / नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगम अमले ने शुक्रवार को नगर के दो स्थानों पर संचालित अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी मशीन चलाकर निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया। इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित कालोनी सेल एवं अतिक्रमण अमले की उपस्थिति रही।

कालोनी सेल अधिकारी एवं कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बाल गंगाधर तिलक वार्ड के दो स्थलों ट्रांसपोर्ट नगर एवं साईं मंदिर के पीछे की गई इस कार्रवाई में बिना अनुमति विकसित किए जा रहे प्लॉटों को चिन्हित कर मौके पर पहुंची टीम ने निर्मित अवैध संरचनाओं को हटाने की कार्यवाही की

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध स्वीकृति के किसी भी प्रकार की प्लाटिंग करना नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान संबंधित भू-मालिकों को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कदम उठाया गया। निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूमि या प्लॉट की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

निगम प्रशासन ने यह भी बताया कि शहर में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

katni

nagar nigam katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन