Sun, 22 Nov 2026 | 02:11:08 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल.
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

भारत लाया गया फिलीस्तीनी हमले में मारी गई केरल की महिला का शव

admin

5 years ago 269 views
भारत लाया गया फिलीस्तीनी हमले में मारी गई केरल की महिला का शव
भारत लाया गया फिलीस्तीनी हमले में मारी गई केरल की महिला का शव

फिलिस्तीनी रॉकेट हमले में मार गए केरल की महिला सौम्या संतोष  का शव दिल्ली के हवाई अड्डे पर पहुंचा। यहां केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और इज़राइल के उप दूत रोनी येदिदिया क्लेन ने पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। सौम्या का शव भारत लाने की जानकारी विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने शुक्रवार को ट्वीट कर दी थी। उन्होंने कहा था कि सौम्या का शव इजराइल से नई दिल्ली होते हुए केरल लाया जाएगा।

इजराइल में 11 मई को फिलीस्तीन की ओर से किए गए रॉकेट हमले में सौम्या की मौत हो गई थी। मुरलीधरन ने आगे बताया कि, ''सौम्या का पार्थिव शरीर शनिवार को यहां पहुंचेगा। मैं व्यक्तिगत तौर पर नई दिल्ली में मौजूद रहूंगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। इदुक्की जिले के कीरीथोडू की रहने वाली 30 वर्षीय सौम्या इजराइल में पिछले सात वर्षों से घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थीं।''

इजरायल और हमास के बीच जंग तेज
इजरायली वायुसेना ने हमास के आंतरिक सुरक्षा मुख्यालय और आयुध भंडार पर हमला किया है। सेना की प्रेस सेवा ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने हमला किया। मुख्यालय में रफाह शहर के आंतरिक सुरक्षा सेवा के प्रमुख तथा अन्य विभागों का कायार्लय है। इजरायल और हमास के बीच जंग तेज हो गया।

Advertisement
Advertisement

इजरायल ने जमीनी आक्रमण की धमकी दी
इजरायल ने कहा कि वह गाजा सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिकों को भेज रहा है। उसने हमास शासित क्षेत्र में संभावित जमीनी आक्रमण के लिए 9,000 सैनिकों को तैयार रहने को कहा है। यह दिखाता है कि दोनों शत्रु युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। मिस्र के मध्यस्थ संघर्ष विराम प्रयासों के लिए इजरायल पहुंचे लेकिन इसमें प्रगति के कोई संकेत नहीं दिखे हैं। इजरायल में चौथी रात भी सांप्रदायिक हिंसा होने के बाद लड़ाई और तेज हो गई। यहूदी और अरब समूहों में लॉड शहर में झड़पें हुई। पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के आदेश देने के बावजूद झड़पें हुईं।

लड़ाई ने यहूदी-अरब हिंसा को जन्म दिया
इस लड़ाई ने इजराइल में दशकों बाद भयावह यहूदी-अरब हिंसा को जन्म दिया है। लेबनान से देर रात रॉकेट दागे गए, जिससे इजरायल की उत्तरी सीमा पर एक तीसरे पक्ष के शामिल होने का खतरा पैदा हो गया है। हमास के एक वरिष्ठ निर्वासित नेता सालेह अरुरी ने लंदन स्थित एक चैनल को शुक्रवार को बताया कि उनके समूह ने पूर्ण संघर्ष विराम के लिए और बातचीत करने के लिए तीन घंटे के विराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि मिस्र, कतर और संयुक्त राष्ट्र संघर्ष विराम प्रयासों की अगुवाई कर रहे हैं।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement