Sat 26 Sep 2026

ब्रेकिंग

अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को किया याद

सिलौड़ी चौकी पुलिस की बड़ी कामयाबी, जबलपुर से सुरक्षित दस्तयाब हुई लापता युवती,

60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से चार डिब्बों में ले जा रहा था खेप,

पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सागर में होगा परिवहन सेवाओं का विस्तार, मिली 32 ई-बसों की सौगात

admin

Thu, Feb 29, 2024
सागर जिले में लोक परिवहन सेवाओं को बढ़ावा देने तथा यात्रियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए 32 ई-बसों की सौगात प्रदान की गई है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रयासों से शहरों में सिटी बस सेवाओं में ई-बसों को शामिल करने की मंजूरी मिल गई है। अब जल्दी ही ई- बसें यात्री सुविधाओं को विस्तार देते हुए शहर की सड़कों में दौड़ती हुई नजर आयेगी । इसके पूर्व भी मंत्री राजपूत के प्रयासों से ही सागर से भोपाल सिटी बसें चलाकर यात्री सुविधाओं में इजाफा किया गया था। वही अब ई- बसों की सुविधा देकर यात्रियों के लिए एक और कड़ी जोड़ दी गई है। इन ई- बसों के संचालन से शहरवासियों के लिए जहा एक तरफ प्रदूषण से राहत मिलेगी वहीं दूसरी तरफ आवागमन की सुविधा का सरलीकरण हो जायेगा। इन ई-बसों का संचालन पीपीपी मॉडल के आधार पर किया जायेगा। जल्द ही सागर शहर में ई- बसों की सुविधाएं यात्रियों को प्राप्त होने लगेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन