Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मलेरिया एवं चिकनगुनिया से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक : मलेरिया एवं चिकनगुनिया से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Wed, Aug 19, 2026

मलेरिया एवं चिकनगुनिया से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

सागर/ केन्द्रीय विद्यालय क्र. 2, सागर में बुधवार, 19 अगस्त को विद्यार्थियों को मलेरिया एवं चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मलेरिया उन्मूलन विभाग, मकरोनिया, सागर के सुशील यादव ने विद्यार्थियों को मलेरिया एवं चिकनगुनिया के कारण, लक्षण, संक्रमण के माध्यम तथा इनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पानी जमा न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को मलेरिया एवं चिकनगुनिया से बचाव तथा अपने आसपास स्वच्छ एवं मच्छरमुक्त वातावरण बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और स्वच्छता अपनाना मच्छरजनित रोगों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी इन रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री मनीष कुमार गुप्ता, श्री विनोद सोनकर, श्रीमती कल्याणी साह एवं श्रीमती पूजा यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा मलेरिया एवं चिकनगुनिया की रोकथाम में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन