Sat 26 Sep 2026

ब्रेकिंग

पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

और सिलौड़ी चौकी के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवर लोडिंग जारी, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, लगाए प्रशासन से मिलीभगत के आरोप!

राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी-- प्रदेश भाजपा में महामंत्री नियुक्त

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Sat, Oct 25, 2025

छिंदवाड़ा से सागर आगमन पर जगह-जगह होगा स्वागत

सागर/ सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े को प्रदेश भाजपा संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी मिलने के समय वह अपने मायके छिंदवाड़ा में थीं,अब 26 अक्टूबर को उनका ग्रहनगर सागर आगमन हो रहा है, जिसके दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार डॉ. वानखेड़े सुबह 9 बजे छिंदवाड़ा से रवाना होंगी और सबसे पहले 9:30 बजे सिहोड़ी (जिला छिंदवाड़ा) में उनका स्वागत होगा, इसके बाद 10:30 बजे अमरवाड़ा और 11:30 बजे हरई में उनका स्वागत किया जाएगा। हरई में ही वे बूथ क्रमांक 143 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगी।

दोपहर 1 बजे वे बरमान (जिला नरसिंहपुर) में मां नर्मदा जी के दर्शन करेंगी और 2 बजे देवरी (जिला सागर) में प्रवेश करेंगी, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 3 बजे गौरझामर, 4 बजे सुरखी, 5 बजे टोल नाका चितोरा और 5:30 बजे बमोरी चौराहा पर उनका स्वागत किया जाएगा।

शाम 6 बजे वे सागर पहुंचेंगी, जहां सिविल लाइन स्थित विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद 6:15 बजे जिला पंचायत कार्यालय के पास स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। 6:20 बजे गायत्री माता मंदिर दर्शन लाभ लेगी, 6:30 बजे गोपालगंज लाल स्कूल के पास स्वागत, 7 बजे बस स्टैंड स्टैंड पर पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा, 7:30 बजे तीन बत्ती पर डॉ. सर हरिसिंह गौर प्रतिमा, 8 बजे भगवान तिराहा पर डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी, 8:30 बजे परेड मंदिर कैंट में पूजा-अर्चना, 8:45 बजे रजाखेड़ी तिराहा पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा 9 बजे मकरोनिया चौराहा पर वीरांगना रानी अवंतीबाई प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

रात्रि 9:15 बजे भारत चौक मकरोनिया में माल्यार्पण के बाद जीडीओ मॉल के पास आभार सभा आयोजित की जाएगी।

Tags :

सागर ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन