Mon 28 Sep 2026

ब्रेकिंग

पर वेबिनार संपन्न; 50 से अधिक छात्र व स्टाफ रहे मौजूद,

कि जन्म जयंती अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को किया याद,

सिलौड़ी चौकी पुलिस की बड़ी कामयाबी, जबलपुर से सुरक्षित दस्तयाब हुई लापता युवती,

60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से चार डिब्बों में ले जा रहा था खेप,

पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी में युवाओं के लिए 'वित्तीय कौशल : पर वेबिनार संपन्न; 50 से अधिक छात्र व स्टाफ रहे मौजूद,

हिमांशु

Mon, Sep 28, 2026

शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी में युवाओं के लिए 'वित्तीय कौशल' पर वेबिनार संपन्न; 50 से अधिक छात्र व स्टाफ रहे मौजूद

ढीमरखेड़ा (कटनी)सिलौंडी। मध्य प्रदेश के कटनी जिला अंतर्गत जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र के शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आज 28 सितम्बर 2026 को युवाओं के लिए 'वित्तीय कौशल'विषय पर एक विशेष वेबिनार का सफल आयोजन किया गया, जिसमें वर्तमान दौर में धन के सही प्रबंधन की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

सामूहिक समन्वय से मिली कार्यक्रम को सफलता

इस ज्ञानवर्धक और कौशल विकास आधारित वेबिनार का आयोजन एक्सीलेंस ग्लोबल स्किल, प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अंकुर ओमर और वित्त विभाग के अतिथि विद्वान डॉ. अजय कछवाहा के कुशल समन्वय से पूर्ण हुआ। कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को आज के डिजिटल युग में वित्तीय साक्षरता, घरेलू व व्यक्तिगत बजट निर्माण, बचत के तरीके और सुरक्षित निवेश के विभिन्न विकल्पों के बारे में बेहद सरल भाषा में मार्गदर्शन दिया।

वरिष्ठ प्राध्यापक और प्राचार्य का रहा विशेष मार्गदर्शन

महाविद्यालय में आयोजित इस गरिमामयी ऑनलाइन कार्यक्रम का निर्देशन संस्था के प्राचार्य श्री रतिराम अहिरवार द्वारा किया गया। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार गौतम ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सुनील कुमार गौतम गौतम ने कहा कि वर्तमान समय में केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि युवाओं को जीवन में सफल होने के लिए वित्तीय रूप से साक्षर होना भी बेहद जरूरी है।

विद्यार्थियों और स्टाफ में दिखा जबरदस्त उत्साह


युवाओं को वैश्विक स्तर की वित्तीय जानकारियां देने वाले इस वेबिनार में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 50 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सहित सक्रिय रूप से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Mpnewslive.

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags :

katnicollector

Mpnewslive Katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन