Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

चौकी सिलौडी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस की : अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, May 27, 2026

चौकी सिलौडी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं एस डी ओ पी महोदय स्लीमनाबाद एवं थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के मार्गदर्शन में चौकी सिलौडी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 27.05.2026 को चौकी सिलौड़ी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को ग्राम कंजिया पुल के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरे होने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम सुरेन्द्र कोल पिता ज्ञानचन्द कोल उम्र 22 साल नि ग्राम सोनारखेड़ा

चालक से ट्रैक्टर चलाने का लाइसेंस तथा ट्रैक्टर-ट्राली में भरी रेत के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर ट्रैक्टर-ट्राली में भरी रेत को अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाए जाने पर पुलिस द्वारा मौके पर गवाहों के समक्ष ट्रैक्टर मय एक ट्राली रेत सहित जप्त किया गया।

जप्तशुदा ट्रैक्टर-ट्राली को सुरक्षार्थ चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 106 बी.एन.एस. एस. के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

विशेष भूमिका - इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय , प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा , आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।

Tags :

katnipolice

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन