Fri, 20 Nov 2026 | 02:56:08 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

Color Heading... : draft title

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

2 weeks ago 774 views
draft title

जसवंत राठौर का हजारों कार्यकर्ता ने किया स्वागत उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह मंचों से बरसे फूल सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकली भव्य रैली

युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने बिछाए पलक-पाँवड़े, राहतगढ़ से सागर तक जगह-जगह हुआ जोरदार अभिनंदन

घरों की छतों और खिड़कियों से महिलाओं एवं युवाओं ने बरसाए फूल, ढोल-नगाड़ों पर थिरके कार्यकर्ता; स्वागत और जयघोष से गूँज उठे शहर के प्रमुख मार्ग

Advertisement
Advertisement

जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, इंजी. प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत और महापौर संगीता तिवारी सहित जिलेभर के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी हुए शामिल

मुकेश हरयानी

सागर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर के सोमवार को प्रथम नगर आगमन पर सागर में स्वागत का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राहतगढ़ से लेकर सागर शहर तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और पुष्पवर्षा से उनका भव्य अभिनंदन किया। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकली स्वागत रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शहर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह स्वागत मंच और आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए थे। कहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता थिरकते नजर आए, तो कहीं घरों की छतों और खिड़कियों से महिलाओं एवं युवाओं ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। पूरे मार्ग में पार्टी के जयघोष और आत्मीय अभिनंदन का सिलसिला चलता रहा।

जिले की सीमा पर आकाश सिंह राजपूत ने किया स्वागत, सैकड़ों वाहनों के साथ सागर पहुँचे जसवंत

भोपाल से सागर आगमन के दौरान जिले की सीमा पर भाजपा युवा नेता आकाश सिंह राजपूत के साथ बड़ी संख्या में युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जसवंत सिंह राठौर का जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद सैकड़ों वाहनों का काफिला राहतगढ़, सीहोरा और भापेल होते हुए सागर की ओर रवाना हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत मंच लगाकर पुष्पहारों से उनका सम्मान किया। युवाओं में अपने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

मोतीनगर चौराहे पर वरिष्ठ नेताओं ने किया अभिनंदन, सुसज्जित रथ पर निकली रैली

दोपहर लगभग 3:30 बजे स्वागत रैली मोतीनगर चौराहे पहुँची। यहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया,बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह, जाहर सिंह स्वागत रैली प्रभारी जगन्नाथ गुरैया और युवा नेता अभिराज सिंह वैदिक वानखेड़े सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जसवंत सिंह राठौर का भव्य स्वागत किया।

इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथनुमा वाहन पर सवार होकर भव्य स्वागत रैली में आगे बढ़े। रैली के आगे-पीछे सैकड़ों वाहनों का काफिला चल रहा था। मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया। रथ पर सवार नेताओं ने हाथ जोड़कर नागरिकों का अभिवादन किया। ढोल-नगाड़ों की गूँज, लहराते पार्टी ध्वज और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

तीनबत्ती पर डॉ. गौर और भगवानगंज में डॉ. अंबेडकर को किया नमन

मोतीनगर से प्रारंभ हुई स्वागत रैली बड़ा बाजार और कोतवाली होते हुए तीनबत्ती पहुँची। यहाँ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. सर हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद रैली मस्जिद तिराहा और राधा तिराहा होते हुए भगवानगंज चौराहे पहुँची, जहाँ संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

स्वागत रैली भगवानगंज से गुरुद्वारा होते हुए पूर्व विधायक पारुल साहू के निवास पर पहुंची जहाँ पूर्व विधायक साहू व युवा नेता गोल्डी केशरवानी ने नेताओं का जोरदार अभिनदन किया समाचार लिखें जाने तक स्वागत रैली कबूला पुल पहुँची। यहाँ नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रैली का भव्य स्वागत किया। इसके बाद रैली शिवाजी चौक और शास्त्री चौक होते हुए राठौर बंगला पहुंचेगी।

छतों और खिड़कियों से बरसे फूल, स्वागत मंचों पर हुआ आत्मीय अभिनंदन

स्वागत रैली के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर उत्सव जैसा माहौल रहा। विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने स्वागत मंचों के माध्यम से जसवंत सिंह राठौर का अभिनंदन किया। कहीं पुष्पवर्षा की गई, तो कहीं फूलमालाएँ पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

रैली के दौरान कई स्थानों पर महिलाओं, युवाओं और शहरवासियों ने अपने घरों की छतों, बालकनियों एवं खिड़कियों से पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस स्नेहपूर्ण अभिनंदन के प्रत्युत्तर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर सहित रथ पर सवार वरिष्ठ नेताओं ने हाथ जोड़कर नागरिकों का अभिवादन किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वागत मंचों पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित रथ पर सवार अन्य वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का भी पुष्पहारों एवं स्मृति चिह्नों से आत्मीय सम्मान किया गया।

स्वागत रैली में डीजे और बैंड-बाजों की धुन पर युवा कार्यकर्ता जमकर थिरकते रहे। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से शहर के प्रमुख मार्ग गूँज उठे। जगह-जगह हो रहे स्वागत के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह पूरे आयोजन में बना रहा। स्वागत रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसवंत राठौर ने सभी वरिष्ठ जनों जनप्रतिनिधियों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं जिला वासियों का आभार व्यक्त किया है।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि स्वागत रैली में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement