Mon, 23 Nov 2026 | 06:49:28 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप*
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

जिला पुलिस प्रशासन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण

admin

2 years ago 466 views
जिला पुलिस प्रशासन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण

सागर I जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, वन विभाग तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सागर संभाग के कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील जैन, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, डीएफओ अंसारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के महाअभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत गुरुवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वन विभाग एवं जन प्रतिनिधियों के माध्यम से पुलिस लाइन परिसर में 1000 पौधे लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया।
संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 7000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी आज शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि एक पौधे से ही हम सब की सांसे चलती हैं। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. प्रमोद वर्मा ने कहा कि पौधे लगाने से जहाँ जीवन बचता है, वहीं पर्यावरण भी सुरक्षित एवं साफ स्वच्छ रहता है।
कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जो महा अभियान बनाया गया है, इससे संपूर्ण मध्यप्रदेश सुरक्षित रहेगा और हम सभी को सांस लेने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक वृक्ष अपने मां, अपने पिता एवं अपने परिवार के नाम पर अवश्य लगाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि आज पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जो पौधारोपण किया गया है, यह अवश्य ही कारगर होगा और पुलिस लाइन परिसर में जो पौधा रोपण किया गया है यह सुरक्षित रहेगा और वृक्ष अवश्य बनेगा। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील की कि एक पौधा अवश्य लगाएँ।
 इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, नितेश वाइकर, अंजलि तिवारी, समाजसेवी प्रकाश चौबे सहित शहर के जनप्रतिनिधि तथा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1466
पेज 12 / 245
विज्ञापन
Advertisement