Tue, 24 Nov 2026 | 04:52:10 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सिलौंडी में गूंजेगा राम नाम का मंगल स्वर : श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

हिमांशु

3 months ago 677 views
श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

सिलौंडी में गूंजेगा राम नाम का मंगल स्वर श्री बालाजी मंदिर में आज से शुरू होगा दो दिवसीय अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ प्रभात फेरी, ग्राम भ्रमण और हवन-पूजन के साथ होगा धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

मध्य प्रदेश

Advertisement
Advertisement

कटनी

जनपद पंचायत ढीमरखेडा के अंतर्गत

सिलौंडी – धार्मिक आस्था और भक्ति का केंद्र बने श्री बालाजी मंदिर, सिलौंडी में आज मंगलवार 4 अगस्त से दो दिवसीय अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और गांव में उत्साह का माहौल है। आयोजन बालाजी समिति के तत्वावधान में संपन्न कराया जाएगा।

आयोजक रतिराम श्रीवास ने बताया कि अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ सुबह 8 बजे विधि-विधान एवं पूजन-अर्चन के साथ किया जाएगा। आयोजन के दौरान पूरे गांव में प्रभात फेरी एवं ग्राम भ्रमण भी निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजन का समापन 5 अगस्त 2026 को हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

आयोजक रतिराम श्रीवास एवं बालाजी समिति ने क्षेत्र के सभी मानस प्रेमियों, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित आयोजन में शामिल होकर भगवान श्रीराम के पावन चरित्र का श्रवण करें, धर्म लाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का संचार होने की उम्मीद है।

Mpneswlive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement