Sun 27 Sep 2026

ब्रेकिंग

अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को किया याद

सिलौड़ी चौकी पुलिस की बड़ी कामयाबी, जबलपुर से सुरक्षित दस्तयाब हुई लापता युवती,

60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से चार डिब्बों में ले जा रहा था खेप,

पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: राज्य विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ,18 से नियमित कक्षाएँ

admin

Wed, Jul 17, 2024

सागर I राज्य शासन द्वारा सागर में नए स्थापित किये गए रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र का औपचारिक शुभारंभ नवीन आर.टी.ओ. के पास स्थित भवन में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन, ओएसडी डॉ. भावना यादव, अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव दुबे ने माँ सरस्वती एवं रानी अवंतीबाई के चित्रों पर मालयार्पण कर तथा उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन ने विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित समस्त विद्यार्थियों से 18 जुलाई से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम में अग्रणी जनभागीदारी अध्यक्ष नितिन बंटी शर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रासुक जैन, एवं डॉ. अमर कुमार जैन, डॉ. इमराना सिद्धीकी, डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. बिन्दु श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. प्रतिमा खरे, डॉ. अरविन्द बोहरे, डॉ. अजय द्विवेदी, डॉ. भूपेन्द्र सिंह सहित विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा डिप्लॉयमेन्ट पर भेजे गए प्रो. रजनी दुबे (राजनीति विज्ञान), डॉ. अलका पुष्पा निशा (अंग्रेजी), डॉ. मिथलेश शरण चौबे (हिन्दी), डॉ. भावना पटेल (भूगोल), डॉ. मुकेश कुमार अहिरवार (इतिहास), डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव (वाणिज्य), डॉ. एम के मिश्रा (वनस्पति शास्त्र), डॉ. स्वर्णलता तिवारी (संस्कृत) तथा शीतल सोनी, आर्यन प्रताप सिंह राजपूत, आकाश कोरी, खूबसिंह लोधी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन