Sat 26 Sep 2026

ब्रेकिंग

सिलौड़ी चौकी पुलिस की बड़ी कामयाबी, जबलपुर से सुरक्षित दस्तयाब हुई लापता युवती,

60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से चार डिब्बों में ले जा रहा था खेप,

पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

पत्नी से बेरहमी से मारपीट करने वाला पति गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: किसानों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

admin

Fri, Nov 8, 2024

ज्योति शर्मा/सागर। गुरुवार को आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष डीके सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल नई गल्ला अनाज मंडी खुरई रोड पहुंचकर किसानों को डीएपी खाद की हो रही समस्या को लेकर वहां किसान भाइयों के साथ निरीक्षण किया एवं कृषि मंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सोपा गया। आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में जिला प्रशासन को बताया गया कि मान्यवर मध्य प्रदेश की 70% आबादी कृषि पर आधारित होने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है किंतु किसान अपने डीएपी खाद की समस्या को लेकर आए दिन परेशान हो रहे हैं अतः आम आदमी पार्टी जिला इकाई सागर आपसे मांग करती है कि किसानों की डीएपी खाद और बिजली समय पर उपलब्ध कराई जाए। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के इस प्रदर्शन और ज्ञापन के दौरान आप पार्टी जिला अध्यक्ष इंजी डीके सिंह ने जिला प्रशासन को अवगत कराया कि किसान रोज सुबह 5:00 बजे से केंद्र आते हैं और सारे दिन भूखे प्यासे लाइन में लगे रहते हैं, इसके बाद भी उन्हें डीएपी खाद नहीं मिलती साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी जिला इकाई सागर की तरफ से मार्कफेड प्रबंधक और जिला प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से मांग की किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सके इसके लिए अतिरिक्त वितरण काउंटर बनाया जाए।
  जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत राज ने बताया कि  चिठ्ठी से निकले सीएम नहीं ले पा रहे हैं किसानों के हित में एमएसपी जैसे महत्वपूर्ण निर्णय।
  प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी जिला अध्यक्ष  डीके सिंह, सचिव हृदेश पाटकर , जिला उपाध्यक्ष एस के खत्री , भगवान सिंह ठाकुर, लक्ष्मीकांत राज,हरिशंकर तिवारी, नरेंद्र अहिरवार ,बबलू चौधरी ,अमर चौधरी, रामसेवक पवार, भगवान सिंह लोधी, अखिलेश जैन, सुरेंद्र कुमार चौहान ,वीरेंद्र कबीरपंथी, असलम खान, राहुल पवार, राज पवार, भगवान दास, बारेलाल पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन