Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

और सिलौड़ी चौकी के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवर लोडिंग जारी, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, लगाए प्रशासन से मिलीभगत के आरोप!

राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Sawan Somwar 2023: इस वर्ष बन रहे विशेष योग, पड़ेंगे कुल 8 सोमवार, जानिए तिथि और महत्व

admin

Mon, May 15, 2023
Sawan Somwar 2023: इस वर्ष बन रहे विशेष योग, पड़ेंगे कुल 8 सोमवार, जानिए तिथि और महत्व

Sawan Somwar 2023 हिंदू मान्यताओं में सावन का विशेष महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल के सावन मास का काफी महत्व है, क्योंकि इस बार 30 नहीं बल्कि पूरे 59 दिनों के पड़ रहे हैं।

सावन माह भगवान भोलेशंकर का सबसे प्रिय मास माना जाता है। इस दिन भक्तगण भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ हर सोमवार के दिन व्रत रखते हैं। माना जाता है कि ऐसा 19 साल बाद हो रहा है, जब सावन मास 59 दिन के पड़ रहे हैं। हिंदू पंचांग विक्रम संवत 2080 में इस साल अधिक मास पड़ रहा है। ऐसे में इस साल पूरे 13 मास होंगे। जानिए कब से शुरू हो रहे हैं सावन, तिथि, शुभ मुहूर्त के साथ हर सोमवार की तारीख और महत्व।

कब से शुरू हो रहे सावन 2023 (Sawan 2023 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 2023 सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। लेकिन इस साल अधिक मास होने के कारण पूरे दो माह सावन रहेंगे। इसलिए 31 अगस्त को समाप्त होंगे।

सावन सोमवार 2023 की तिथियां (Sawan Somvar 2023 Dates)

सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई

सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई

सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई

सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई

सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त

सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त

सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त

सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त

सावन सोमवार का महत्व (Significance Of Sawan 2023)

हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व है। माना जाता है कि सावन के दौरा भगवान शिव की सृष्टि का संचार करते हैं। ऐसे में वह अपने भक्तों की हर एक पुकार को आसानी से सुन लेते हैं। सावन के दौरान भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक, दूध अभिषेक करने से वह अति प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही सावन के दौरान कांवड़ यात्रा का भी विशेष महत्व है।

सावन पर बन रहा दुर्लभ योग

इस साल का सावन काफी खास है, क्योंकि पूरे 59 दिनों का सावन होगा। इसके साथ-साथ सावन में मणिकांचन योग भी लग रहा है, जो काफी दुर्लभ योग माना जाता है। इसके साथ ही इस साल मलमास में ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

कब है साल 2023 का पहला सावन सोमवार?

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। हालांकि सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई 2023 को पड़ रहा है। इसके साथ ही आठवा सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा।

यह भी पढ़ें।

Cervical Cancer: जाने क्यों होता है सर्वाइकल कैंसर, ये हैं इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन