Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद/बसना : ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Sat, Jun 27, 2026

स्वच्छाग्रही समूहों की दीदियां घर-घर पहुंचकर कर रहीं सूखे और गीले कचरे का संग्रहण

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद 27 जून 2026/ जिले में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत रमेश नंदनवार द्वारा इसकी सतत समीक्षा की जा रही है तथा ग्राम पंचायतों को स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में स्वच्छाग्रही समूहों की दीदियों द्वारा घर-घर जाकर सूखे एवं गीले कचरे का संग्रहण किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत की स्वच्छता दीदियां सुबह से ही गार्बेज रिक्शा के माध्यम से स्वच्छता संदेश एवं गीतों के साथ ग्रामीणों के घरों तक पहुंच रही हैं और नियमित रूप से कचरा संग्रहण कर ग्रामीणों को अपने गांव को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित कर रही हैं। संग्रहित कचरे को एसएलडब्ल्यूएम शेड (ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र) में लाकर पृथक्करण किया जा रहा है। यहां सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग किया जा रहा है, वहीं प्लास्टिक कचरे को पृथक कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट गनेकेरा भेजने की तैयारी की जा रही है। ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में इस कार्य को सफल बनाने में सरपंच श्रीमती रीना गड़तिया, सचिव श्री मेघनाथ पटेल एवं जनपद सदस्य श्री राजेश गड़तिया द्वारा स्वच्छाग्रही समूहों की दीदियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। स्वच्छता दीदियों के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन