Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद / जिले में कृषि विभाग का औचक निरीक्षण : अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Fri, Jul 3, 2026

महासमुंद/ जिले में खरीफ सीजन 2026 के लिए किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित उन्नत बीज उपलब्ध कराने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने ग्राम लभराखुर्द स्थित मेसर्स प्रांकुर बीज उत्पादक कल्याण समिति, मेसर्स श्री गंगा सीड्स एवं मेसर्स अन्ना सीड्स का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित बीज विक्रेताओं के यहां निर्धारित मानकों के अनुरूप अनियमितताएं पाई गईं। इस पर कृषि विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने बताया कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा बीज की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी जारी रहेगी।

उप संचालक कृषि श्री कश्यप ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे बीज खरीदते समय अधिकृत विक्रेता से ही बीज लें तथा खरीदी का बिल अवश्य प्राप्त करें। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या शिकायत हो तो किसान अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा उप संचालक कृषि कार्यालय, महासमुंद में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य शासन का उद्देश्य खरीफ 2026 के दौरान किसानों तक उन्नत बीज एवं उर्वरकों की समय पर और सुगमता से उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन