Thu, 19 Nov 2026 | 04:19:06 PM
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत भाजपा मोदी जी फॉलोअर्स' ने दी पत्रकारों को शुभकामनाएं ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटनी यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही। भारत नहीं पहुंच पाने के बाद हेलाल लिंक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस् कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बंसुला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत भाजपा मोदी जी फॉलोअर्स' ने दी पत्रकारों को शुभकामनाएं ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटनी यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही। भारत नहीं पहुंच पाने के बाद हेलाल लिंक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस् कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बंसुला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर बसना में अस्थाई पटाखा दुकानों का संचालन : कार्यवाही करने से अपने-आप को दूर करते नजर आए जिम्मेदार अधिकारी

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

1 week ago 6 views
कार्यवाही करने से अपने-आप को दूर करते नजर आए जिम्मेदार अधिकारी

महासमुंद/बसना

बसना सिटी ग्राउंड स्थित खेल मैदान में लगभग 21 पटाखों की दुकानों का संचालन सुरक्षा नियमों और अग्नि सुरक्षा दिशा-निर्देशों की पूरी अनदेखी करके किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

नियम के अनुसार एक दुकान से दूसरी दुकान के बीच पर्याप्त दूरी होना अनिवार्य है, ताकि एक दुकान में आग लगने की स्थिति में दूसरी दुकान सुरक्षित रह सके। लेकिन यहाँ ऐसा नहीं था। निर्धारित दूरी क्या, 3 इंच की भी दूरी नहीं थी। दुकानें एक-दूसरे से सटकर लगी हैं।

अस्थाई पटाखा दुकानें गैर-ज्वलनशील सामग्री से बनी होनी चाहिए, जो बंद और सुरक्षित हों। लेकिन इन 21 दुकानों का संचालन टेंट हाउस के कपड़े और प्लास्टिक के शेड में हो रहा है, जो पूरी तरह ज्वलनशील हैं।

अग्नि सुरक्षा दिशा-निर्देशों के अनुसार हर दुकान के सामने रेत से भरी बाल्टियाँ, पानी से भरे ड्रम/टैंकर और अग्निशामक यंत्र होना अनिवार्य है। दुकान के सामने लोगों के निकलने के लिए पर्याप्त खुली जगह भी होनी चाहिए। लेकिन यहाँ किसी भी दुकान में रेत की बाल्टी, पानी का टैंकर या अग्निशामक यंत्र नहीं मिला।

रिपोर्टर इब्राहिम कादरी के अनुसार इस मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को फोन कॉल कर जानकारी दी गई, तो अनुविभागीय अधिकारी ने साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि अभी मैं छुट्टी में हूँ, मैं आपके लिए कार्यालय में थोड़ी ना बैठे रहूँगा। बुधवार को आऊँगा, जब कार्यालय खुलेगी तब बात करना। उन्होंने जाँच कराने का कोई आश्वासन तक नहीं दिया। वे चाहते तो थाना प्रभारी को भेज सकते थे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भेज सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बल्कि उन्होंने चुप्पी साध ली और बुधवार तक का समय दे दिया।

इस मामले में जब रिपोर्टर इब्राहिम कादरी द्वारा फोन कॉल के माध्यम से नगर पंचायत बसना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को फोन किया गया, तो उनका कहना था कि हम क्या कर सकते हैं भाई, हम तो सिर्फ यहाँ से अनापत्ति प्रमाण पत्र ही जारी करते हैं। हमारे द्वारा यहाँ से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है, लेकिन उसमें हमारा कोई भी काम नहीं है। आप अनुविभागीय अधिकारी से बात कर लो।

अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय ,नगर पंचायत बसना कार्यालय बंद होने के कारण बसना के रिपोर्टर संघ के सभी सदस्य मिलकर थाना बसना पहुँचे और थाना प्रभारी शरद दुबे को लिखित ज्ञापन सौंप कर मामले से अवगत कराया गया। रिपोर्टरों ने थाना प्रभारी से नियमों का उल्लंघन कर संचालित की गई इन 21 पटाखा दुकान संचालकों पर कर यथा उचित कार्यवाही की मांग की है ।

जिसमें मुख्य रूप से अभय धृतलहरे, इब्राहिम कादरी, हेमंत ताण्डी, फिरोज खान, दीपक जगत, गोवर्धन नंदे, प्रेम सिंह पोर्ते, जीत यादव, कुंज राम यादव, दशरती चौहान, प्रेम सागर चौहान, दीपक पटेल, हेम सागर, तिलकराम एवं अन्य रिपोर्टर साथियों ने कहा कि तत्काल इनके ऊपर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में माँग की गई कि बसना की सभी 21 पटाखा दुकानों की तत्काल निष्पक्ष जाँच कराई जाए, हर दुकान के अनुज्ञप्ति का सत्यापन किया जाए, किराए के अनुज्ञप्ति पर चल रही दुकानों पर कार्रवाई की जाए और जिन दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है उनका अनुज्ञप्ति निरस्त किया जाए। थाना प्रभारी शरद दुबे ने ज्ञापन लेकर मामले को गंभीरता से देखने और जाँच कराने का आश्वासन दिया है।

अब तो ये दुकानें बंद हो जाएँगी, लेकिन भविष्य में लोकहित एवं सुरक्षा को देखते हुए रिपोर्टरों द्वारा दोबारा आने वाले समय के लिए इस प्रकार पटाखों की दुकानों का संचालन न हो, इसके लिए नियमों के विरुद्ध दुकान संचालकों के अनुज्ञप्ति रद्द करने तथा भारसाधकों पर उचित कार्यवाही की माँग की गई है।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

597
पेज 1 / 100
विज्ञापन
Advertisement