Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत 14 अगस्त को सिलौड़ी में आयोज : होगा शिविर हर शुक्रवार मैदानी भ्रमण कर रहे अधिकारी, जनसंवाद के माध्यम से हो रहा समस्याओं का निराकरण

मध्य प्रदेश

कटनी

जनपद पंचायत ढीमरखेडा के अंतर्गत

सिलौड़ी।आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्‍य से जिले में 7 अगस्त से प्रारंभ हुए मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में आयोजित शिविरों के माध्‍यम से प्रशासन द्वारा शिकायतों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिये अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को मैदानी भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं।

14 अगस्‍त को सिलौड़ी में आयोजित होगा शिविर

इसी क्रम में अभियान के तहत दूसरा कार्यक्रम शुक्रवार 14 अगस्त को बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड ढ़ीमरखेड़ा के सिलौड़ी क्लस्टर के लिए पंचायत भवन सिलौड़ी में शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में सिलौड़ी, नेगई, कचनारी, इटौली, गौरा, खमरियाबागरी, बरहटा, कछारगांवबड़ा, अतरसूमा, घाना, पाली एवं गुडा सहित कुल 12 पंचायतों के नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।

शत-प्रतिशत शिकायतों के निराकरण के निर्देश

अभियान का उद्देश्य की निगरानी तथा लोक सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों का सतत भ्रमण कर रहे हैं। अभियान के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित लंबित प्रकरणों शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिये गये हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अधिकतम मामलों का निराकरण पूर्व में ही सुनिश्चित किया जाए तथा शेष प्रकरणों का समाधान शिविर स्थल पर किया जाए। जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं होगा, उनमें समय-सीमा निर्धारित कर आवेदकों को अवगत कराया जाएगा।

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्‍त

लेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

Mpnewslive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन