Fri, 20 Nov 2026 | 03:30:29 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

बिजली चोरी करने वालों पर विद्युत विभाग का बड़ा शिकंजा. : सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज!

हिमांशु

9 hours ago 1,200 views
सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज!

बिजली चोरी करने वालों पर विद्युत विभाग का बड़ा शिकंजा, सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज!

चार विशेष टीमों ने नौ से अधिक गांवों में चलाया सघन चेकिंग अभियान, 49 अस्थाई कृषि कनेक्शनों की जांच में 17 अवैध मिले; 3.42 लाख रुपये बकाया वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए।

मध्य प्रदेश / कटनी / जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा

सिलौंडी। विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने और बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने सिलौंडी क्षेत्र में सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक चेकिंग एवं वसूली अभियान चलाया। विभाग की चार विशेष टीमों ने अलग-अलग गांवों में पहुंचकर विद्युत कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान बिजली चोरी के 26 प्रकरण दर्ज किए गए, वहीं अस्थाई कृषि पंप कनेक्शनों की जांच में 17 कनेक्शन अवैध पाए गए। इसके साथ ही लगभग 3 लाख 42 हजार रुपये की बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन अस्थाई रूप से विच्छेदित किए गए।

Advertisement
Advertisement

चार टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर की जांच

विद्युत विभाग का यह विशेष अभियान सिलौंडी वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले कछारगांव बड़ा, हल्का, बोदा, सिलौंडी, नेगई, तिलमन, मारसिंहुडी, दशरमन, गोपालपुर सहित विभिन्न ग्रामों में संचालित किया गया। टीमों ने बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की और लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की। विभाग द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भुगतान नहीं करने वालों के कनेक्शन मौके पर पहुंचकर विच्छेदित किए गए।

49 कनेक्शनों की जांच, 17 अवैध मिले

अभियान के दौरान कुल 49 अस्थाई विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें 17 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अवैध पाए गए। इन सभी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं चेकिंग के दौरान विद्युत चोरी के कुल 26 प्रकरण दर्ज किए गए। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

अधिकारियों ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली बिलों की बकाया वसूली, अवैध कनेक्शनों की पहचान और विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय पर बिजली बिल जमा करें तथा निर्धारित नियमों के अनुसार ही विद्युत कनेक्शन का उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सक्रिय भूमिका

इस अभियान में सहायक अभियंता ढीमरखेड़ा उपसंभाग स्वामी यादव, सिलौंडी वितरण केंद्र प्रभारी मजहर अली, पान उमरिया वितरण केंद्र प्रभारी सौरभ दुबे तथा संभागीय कार्यालय से गिरिराज पाण्डेय सहित विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं मीटर रीडर बालमुकुंद चौबे, अमित मिश्रा, अरुण चौबे, राजीव त्रिपाठी, सागर मिश्रा एवं प्रताप नारायण रजक ने जांच और कार्रवाई में सहयोग किया।

यह अभियान कटनी वृत्त के अधीक्षण अभियंता डी.के. चौकीकर तथा दक्षिण संभाग की कार्यपालन अभियंता शैलजा चौहान के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

अब देखना यह होगा कि विद्युत विभाग का यह सघन अभियान क्षेत्र में बिजली चोरी पर कितना प्रभावी अंकुश लगा पाता है और बकाया बिलों की वसूली में कितनी सफलता मिलती है।

MPnewslive.

कटनी जिला पत्रकार हिमांशु

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

2573
पेज 2 / 429
विज्ञापन
Advertisement