Sun, 22 Nov 2026 | 12:55:27 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल.
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मधेपुरा: हिना प्रवीण हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, : हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

Gulfraz Sheikh

10 months ago 32 views
 हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में हुए हिना प्रवीण हत्याकांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 06 जनवरी 2026 को मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपट्टी गांव, वार्ड संख्या-14 स्थित मंगल पासवान के भुसखार (भूसा रखने का घर) से एक महिला का शव बरामद किया गया था। शव की पहचान स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा हिना प्रवीण (उम्र लगभग 32 वर्ष), पति—स्वर्गीय मोहम्मद अजाबुल उर्फ बब्लू, निवासी भैरोपट्टी, थाना-मुरलीगंज, जिला-मधेपुरा के रूप में की गई।

घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, मधेपुरा में कराया गया तथा अंतिम संस्कार हेतु शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में मृतका के पिता मो. आलम, निवासी लक्ष्मीपुर चंडी स्थान, थाना-कुमारखंड, जिला-मधेपुरा के लिखित आवेदन पर मुरलीगंज थाना कांड संख्या 09/26 (दिनांक 07.01.2026) दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

Advertisement
Advertisement

SIT का गठन, तकनीकी साक्ष्यों से हुआ खुलासा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन कुमार एवं कुंदन कुमार, दोनों निवासी जीतापुर रामसिंह टोला, वार्ड संख्या-02, थाना-मुरलीगंज को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा तकनीकी अनुसंधान के क्रम में तीसरे आरोपी मोहम्मद क्यामुद्दीन उर्फ कयूम, निवासी भैरोपट्टी, वार्ड संख्या-14, थाना-मुरलीगंज को भी गिरफ्तार किया गया है।

हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

बिहार पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता का भरोसा मजबूत हुआ है।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

49
पेज 1 / 9
विज्ञापन
Advertisement